Home उत्तराखण्ड पांच लड़कों ने मासूम के साथ किया कुकर्म

पांच लड़कों ने मासूम के साथ किया कुकर्म

496
0
SHARE

देहरादून। प्रदेश की राजधानी देहरादून में इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां पांच लड़कों ने एक साथ मासूम के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है। खेल-खेल में एक साथ पांच लड़के एक मासूम के साथ कुकर्म करते रहे और घरवालों को खबर तक नहीं लगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार देहरादून की लक्खीबाग थाना क्षेत्र में यह मामला सामने आया है। मंगलवार को जब मासूम के परिजनों को इस बारे में पता चला तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।परिजनों का आरोप है कि पांच लड़के एक साल से उनके बच्चे के साथ कुकर्म कर रहे थे। कुकर्म के आरोप में पांच लड़कों को पुलिस को सौप दिया गया है। इस मामले को लेकर एसएसपी ऑफिस में गूंज संस्था के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन भी किया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here