Home उत्तराखण्ड लालचन्द शर्मा ने नगर निगम प्रशासन से अन्य जनहित की मांगों पर...

लालचन्द शर्मा ने नगर निगम प्रशासन से अन्य जनहित की मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह किया ।

82
0
SHARE

देहरादून

महानगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने देहरादून महानगर की भवनों का पांच साल का हाउस टैक्स माफ करने तथा बस्तियों में टैक्स लगाने के फैसले का स्वागत करते हुए नगर निगम देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा एवं मुख्य नगर अधिकारी नगर निगम देहरादून का आभार व्यक्त किया है।
लालचन्द शर्मा ने नगर निगम मेयर सुनील उनियाल गामा धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि शहर में 40 हजार से ज्यादा घर मलिन बस्तियां है। वर्ष 2018 में नगर निगम की ओर से मलिन बस्तियों में भवन कर लगाया था। उसी दौरान हाईकोर्ट के आदेश के तहत शहर में चले अतिक्रमण अभियान के चलते बस्तियों में हाउस टैक्स लगाने की प्रक्रिया रोक दी गयी थी। ऐसे में कांग्रेस की ओर से लगातार बस्तियों में हाउस टैक्स लगाने की मांग की जा रही थी। इस बाबत कई बार नगर में ज्ञापन दिए। कांग्रेस लगातार बस्तियों में हाउस टैक्स का मसला उठाती रही है। अब बस्तियों में हाउस टैक्स लगने के चलते बस्ती के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। कांग्रेस की मांग है कि बस्तियों को मालिकाना हक दिया जाए। साथ ही बस्ती में बने घरों का हाउस टैक्स लगाने पर रसीद में ये लिख दिया जाए कि आप नगर निगम के कागजों में हो तथा आपका मकान नगर निगम के रिकॉर्ड में है।
लालचन्द शर्मा ने नगर निगम प्रशासन से अन्य जनहित की मांगों पर भी शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह किया है।इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष नीनू सहगल,सचिव प्रवीण त्यागी , प्रवक्ता दीप वोहरा,सचिव सोम वाल्मीकि ,पार्षद अर्जुन सोनकर,पूर्व पार्षद पूर्व पार्षद विजय प्रताप मल्लाह,पार्षद मामचंद ,पार्षद निखिल कुमार ,सुनील कुमार बांगा ,अमरजीत सिंह ,मनोज तालियां,राजेश मित्तल ,पार्षद अमित भंडारी ,राहुल शर्मा आदि मौजूद थे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here