Home राज्य समाचार उत्तराखण्ड हरिद्वार में बदमाशों का हमला, युवक को मारी गोली

हरिद्वार में बदमाशों का हमला, युवक को मारी गोली

1
0

हरिद्वार: 

उत्तराखंड में एक तरफ पुलिस सख्ती की बात करती है, जबकि दूसरी तरफ बदमाश आपराधिक वारदातों को अंजाम देने में लगे हुए है. ताजा मामला हरिद्वार जिले से सामने आया है, जहां दो युवकों पर हथियारबंद युवकों ने हमला किया है. आरोप है कि हमलावरों ने मारपीट के साथ फायरिंग भी की, जिससे कारण एक गोली युवक को भी लग गई.

जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला रानीपुर कोवताली क्षेत्र का है. दो युवक रात को फाउंड्री गेट के पास से ड्यूटी पर जा रहे थे, तभी दो बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया. इस दौरान बदमाशों ने फायरिंग की भी की. तभी एक गोली युवक को लग गई, जिसे तत्काल जिला हॉस्पिटल ले जाया गया. युवक की गंभीर हालात को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया.

पुलिस ने इस मामले में नौ नामजद समेत एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया. एक युवक को हिरासत में लेते हुए अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है. इस मामले में आर्यनगर ज्वालापुर निवासी हन्नी ने रानीपुर कोवताली में पुलिस को तहरीर दी थी.

हन्नी ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि वह 21 अप्रैल की रात करीब 10 बजे अपने दोस्त वंशु पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी पीठ बाजार ज्वालापुर के साथ उसकी स्कूटी से सिडकुल स्थित कंपनी में ड्यूटी पर जा रहा था. बताया कि करीब 10:30 बजे फाउंड्री गेट के पास उन्हें नोमान कुरैशी, सत्यम, वेदांत, उमर गुर्जर, अनमोल बक्शी, नितिश, मुकुल, फरहान, भानु प्रताप गोयल समेत 8-10 अन्य अज्ञात युवक मिल गए.

आरोप है कि इन लोगों के हाथों में तमंचे, चाकू और लाठियां थीं. आरोप लगाया कि सभी ने दोनों को रोककर गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी. इसी दौरान सत्यम व उसके साथियों ने तमंचों से फायरिंग की. बचने के प्रयास में भागते समय चली एक गोली उसके दोस्त वंशु के दाहिने हाथ में लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा.

शोर-शराबा और वाहनों की रोशनी देख आरोपी मौके से फरार हो गए. इसके बाद हन्नी ने घटना की जानकारी वंशु के परिजनों को दी और घायल को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां से हालत गंभीर होने पर एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया. आरोप लगाया कि हमलावर आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और पूर्व में भी कई बार झगड़ा कर चुके हैं.

रानीपुर कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

गुंडा एक्ट, गैगेस्टरों और इनामी अपराधियों के खिलाफ हुई कार्रवाई: संगठित गिरोह बनाकर अपराध करने वालों पर हरिद्वार पुलिस ने शिकजा कसना शुरू कर दिया है. पिछले एक महीने में कुल 33 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया. वहीं 98 के खिलाफ गुंडा एक्ट अधिनियम की गई कार्रवाई की गई. 20 इनामी अपराधियों को हिरासत में लिया गया है.

साथ ही 333 वारंटी और 60 वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया. अभी भी कई गिरोहों के सरगना समेत सभी सदस्य पुलिस की रडार पर हैं, जिनकी कुंडली हरिद्वार पुलिस खंगाल रही है. एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि उन्होंने जनपद के सभी थाने और कोतवालियों की पुलिस को निर्देश दिए थे कि आदतन अपराधियों की लिस्ट बनाई जाए और ऐसे गैंग चिन्हित किए जाएं तो लगातार अपराध में संलिप्त हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here