Home राज्य समाचार उत्तराखण्ड देहरादून: मालदेवता के पास लोहे के पुल से लटका मिला युवक का...

देहरादून: मालदेवता के पास लोहे के पुल से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

1
0

रस्सी के सहारे मिला शव, शरीर पर नहीं मिले चोट या संघर्ष के निशान; मौके से मिली स्कूटी रिश्तेदार की निकली

देहरादून: रायपुर थाना क्षेत्र में मालदेवता से आगे लोहे के पुल पर रविवार को एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में रस्सी के सहारे लटका मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मालदेवता चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर घटनास्थल की जांच की।

पुलिस ने मौके पर फील्ड यूनिट को बुलाकर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए कोरोनेशन अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया गया। पुलिस ने पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।

रानीपोखरी का रहने वाला था युवक

जांच के दौरान पुलिस को मौके पर एक स्कूटी भी खड़ी मिली। प्रारंभिक जांच में स्कूटी युवक के रिश्तेदार की होने की जानकारी सामने आई। पुलिस ने मृतक की पहचान कर ली है। बताया गया कि युवक मूल रूप से देहरादून के रानीपोखरी क्षेत्र का रहने वाला था और हाल में बालावाला में रह रहा था।

शरीर पर नहीं मिले चोट के निशान

रायपुर थाना प्रभारी संजीत कुमार के अनुसार, युवक के शरीर पर प्रथम दृष्टया किसी तरह की चोट या संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं। परिजनों ने भी शव की शिनाख्त कर ली है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर घटना के कारणों का पता लगाया जाएगा। मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here