Home उत्तराखण्ड देहरादून में यहाँ नहीं कर सकेंगे धरना-प्रदर्शन सुनिए क्या बोले DM

देहरादून में यहाँ नहीं कर सकेंगे धरना-प्रदर्शन सुनिए क्या बोले DM

5
0
SHARE

शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए जिलाधिकारी सविन बंसल ने दून के छह प्रमुख मार्गों पर धरना-प्रदर्शन, जुलूस, शोभायात्रा और रैली आदि को प्रतिबंधित कर दिया है। इस प्रकार के आयोजनों के लिए नया रूट-स्थल निर्धारित किया गया है। इसी रूट से होकर संगठन अपने जुलूस, शोभायात्रा व रैली आदि निकाल सकेंगे। नियम का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब हो कि शहर में आए दिन शहर में प्रदर्शन, जुलूस, शोभायात्रा और रैली आदि का आयोजन किया जाता है। इस कारण शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों पर जाम की स्थिति बन जाती है। जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए शहर के प्रमुख छह चौराहों पर नई व्यवस्था लागू की है। इसके तहत शहर के प्रमुख स्थलों, मार्गो पर इस प्रकार के आयोजन पर रोक लगाई गई है