Home उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री धामी ने कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के निधन पर गहरा...

मुख्यमंत्री धामी ने कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया

93
0
SHARE

प्रदेश के परिवहन मंत्री चंदन राम दास का निधन हो गया है   प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  कल जाएंगे बागेश्वर  और मंत्री चंदन रामदास को अंतिम विदाई देंगे वहीं सरकार के कई मंत्री व समय मौजूद रहेंगे

वहीं कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास का अंतिम संस्कार  ,दाह संस्कार जनपद बागेश्वर में सरयू-गोमती संगम में दिनांक 27/04/2023 को सुबह 11 बजे होगा।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कैबिनेट मंत्री श्री चंदन राम दास के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा मंत्रिमंडल में हमारे वरिष्ठ साथी श्री चंदन राम दास जी का निधन पूरे प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने समाज में गरीबों, शोषितों, पिछड़ों के लिए और आम आदमी की भलाई के लिए संपूर्ण जीवन कार्य किया। वे एक संघर्षशील नेता थे। उन्होंने हमेशा समाज के अंतिम छोर में खड़े लोगों की आवाज को उठाने और समाधान की ओर ले जाने का कार्य किया। उनका सरल, सहज एवं मृदुभाषी व्यक्तित्व था।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा को सभी प्रदेशवासियों की ओर से श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिजनों एवं शुभचिंतकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here