Home उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद पुलिस परिवारों ने अपना प्रदर्शन किया समाप्त

मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद पुलिस परिवारों ने अपना प्रदर्शन किया समाप्त

210
0
SHARE

देहरादून

मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद पुलिस परिवारों ने अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया है। दिनभर में कई दौर की वार्ता के बाद समाधान नहीं निकला तो देर रात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से डीजीपी अशोक कुमार और कुछ पुलिस परिवारों की बात हुई जिसमे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आचार संहिता से पहले जवानों के ग्रेड पे मसले का हल निकालने का आश्वासन दिया।
वही देर रात डीजीपी अशोक कुमार और एसएसपी देहरादून सहित वरिष्ट पुलिस आलाधिकारी पुलिस जवानों के परिवारों से मिलने पहुंचे और आश्वासन की बात परिवारों को बताई। डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कैबिनेट की उप समिति की रिपोर्ट को कैबिनेट के समक्ष रखकर जवानों की समस्या का हल निकाला जाएगा पुलिस परिवार भी आश्वासन पाकर काफ़ी खुश नज़र आई। जिसके बाद पुलिस परिवार ने अपना धरना समाप्त कर दिया बताते चलें कि सुबह 12 बजे पुलिस परिवारों ने सीएम आवास कूच किया था जहां पर पुलिस परिवारों को पुलिस जवानों द्वारा रोका गया था और लगभग 11 घंटे पुलिस परिवारों ने सड़क पर बैठकर पुलिस जवानों के ग्रेड पे बढ़ाने की मांग सरकार से की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here