Home उत्तराखण्ड तीरथ सिंह रावत होंगे उत्तराखंड के नये सीएम

तीरथ सिंह रावत होंगे उत्तराखंड के नये सीएम

248
0
SHARE

देहरादून में भाजपा के प्रदेश कार्यालय में चली विधानमंडल की बैठक में तीरथ सिंह रावत के नाम पर उत्तराखंड के सीएम के लिए मोहर लगा दी गई

उत्तराखंड में त्रिवेंद्र सिंह रावत के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद आज देहरादून में भाजपा के प्रदेश कार्यालय में चली विधानमंडल की बैठक में तीरथ सिंह रावत के नाम पर उत्तराखंड के सीएम के लिए मोहर लगा दी गई। अब तीरथ सिंह रावत राज्य के दसवें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे, हालांकि मुख्यमंत्री के रूप में ये राज्य को नवां चेहरा मिलेगा। तीरथ सिंह रावत पौड़ी संसदीय सीट से लोकसभा सदस्य हैं।
सुबह दस बजे भाजपा कार्यालय में विधानमंडल की बैठक शुरू हुई।  विधानमंडल दल की बैठक समाप्त होने के बाद कार्यवाहक सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पत्रकारों को तीरथ सिंह रावत के चयन की जानकारी दी।

तीरथ सिंह रावत भारतीय भारतीय जनता पार्टी से संबंधित राजनीतिज्ञ है। वर्ष 2000 में नवगठित उत्तराखण्ड के प्रथम शिक्षा मंत्री चुने गए थे। इसके बाद 2007 में भारतीय जनता पार्टी उत्तराखण्ड के प्रदेश महामंत्री चुने गए तत्पश्चात प्रदेश चुनाव अधिकारी तथा प्रदेश सदस्यता प्रमुख रहे। 2013 उत्तराखण्ड दैवीय आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के अध्यक्ष रहे। वर्ष 2012 में चौबटाखाल विधान सभा से विधायक निर्वाचित हुए और वर्ष 2013 में उत्तराखण्ड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बने। इससे पूर्व वर्ष 1983 से 1988 तक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचारक रहे,  1997 में उत्तर प्रदेश विधान परिषद् के सदस्य निर्वाचित हुए तथा विधान परिषद् में विनिश्चय संकलन समिति के अध्यक्ष बनाये गए।  रावत को पौड़ी सीट से भारत के 17 वें लोकसभा चुनाव में बीजेपी की तरफ से प्रत्याशी बनाया गया था,जिसमें वे भारी मतों से विजयी हुए। इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के श्री मनीष खंडूड़ी को 2,85,003 से अधिक मतों से हराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here