Home उत्तराखण्ड प्रांतीय उधोग व्यापार मंडल के नगर महामंत्री ने चुनाव को लेकर लगाए...

प्रांतीय उधोग व्यापार मंडल के नगर महामंत्री ने चुनाव को लेकर लगाए आरोप।

276
0
SHARE

स्थान-सितारगंज उधमसिंहनगर।
रिपोर्टर- दीपक भारद्वाज

प्रांतीय उधोग व्यापार मंडल सितारगंज के चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गयी है।जहाँ एक ओर चुनावी रण में लोगो के नाम आने लगे है।तो वही चुनाव के लिए सदस्यता को लेकर नगर के वर्तमान प्रांतीय उधोग व्यापार मंडल महामंत्री राजीव गुप्ता ने गंभीर आरोप लगाते हुए प्रेसवार्ता कर कहा है कि बड़ी विडंमना की बात है जो आज मुझे आप लोगो के समुख आना पड़ा। उनके द्वारा आरोप लगाया गया कि कुछ लोगो द्वारा देवभूमि व्यापार मंडल के लोगो को प्रांतीय उधोग व्यापार की सदस्यता देकर जोड़कर चुनाव लड़ाने की कोशिश की जा रही है।जबकि मेरी बात प्रांतीय उधोग व्यापार मंडल के मुख्य चुनाव अधिकारी प्रमोद गोयल से तथा प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा से बात हुई है।तो उनके द्वारा बताया गया है कि देवभूमि व्यापार मंडल या किसी अन्य का पदाधिकारी अगर हमसे जुड़ता है तो उसको शपथ पत्र देना होगा तभी सदस्यता मिल पायेगी ओर तीन साल के बाद ही हमारे प्रांतीय उधोग व्यापार मंडल का चुनाव लड़ पायेगा यही जानकारी हमारे नगर के मुख्य चुनाव अधिकारी छगनलाल अग्रवाल को भी दी गयी।लेकिन बड़ी विडंमना की बात है कि हमारे नगर के एक प्रतिष्ठित उधोगपति द्वारा लगातार जिले व प्रदेश के प्रतिनिधियों पर दवाब बनाया जा रहा है कि दूसरे व्यापार मंडल के प्रतिनिधि को सदस्यता देकर चुनाव लड़ाया जाए।जिससे में बहुत आहत हूँ।ओर मै चाहता हूँ कि जो नियम कानून व शर्ते पहले से बनाये हुए लागू है उनको न बदला जाए।ओर बाहरी दूसरे व्यापार मंडल से आने वाले बाहरी व्यक्ति को चुनाव लड़ने की अनुमति न दी जाए।मै विगत सात वर्षों से इस व्यापार मंडल से जुड़ा हूँ और मैने अपने व्यापारी भाईयो की हर लड़ाई लड़ी है हर सुख दुख में साथ खड़ा रहा हूं क्या वो सब बलिदान मेरा बेकार जायेगा और आज दूसरे व्यापार मंडल का आया प्रतिनिधि चुनाव लड़ेगा।मै चाहता हूँ कि ऐसे व्यक्तियों को रोका जाये।मै सभी नगर के अपने छोटे बड़े सम्मानित उधोगपतियों का स्वागत करता हूँ साथ ही मै प्रांतीय उधोग व्यापार मंडल के सभी छोटे बड़े पदाधिकारियों का स्वागत करता हूँ लेकिन मै चाहता हूँ कि वो संज्ञान ले और ऐसे बाहरी व्यापार मंडल के व्यक्ति को चुनाव न लड़ने दे। नही तो मै विरोध करूंगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here