Home उत्तराखण्ड प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार करना आरंभ कर...

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार करना आरंभ कर दिया

276
0
SHARE

रिपोर्टर दीपक भारद्वाज सितारगंज

सितारगंज/नानकमत्ता। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने अपने त्रैवार्षिक चुनावों के उपरांत जिला कार्यकारिणी का विस्तार करना आरंभ कर दिया है। इसी क्रम में आज नानकमत्ता के वरिष्ठ व्यापारी रंजीत सिंह कोहली को जिला मंत्री के पद पर नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त जिला मंत्री रंजीत सिंह का क्षेत्र के सभी व्यापारियों ने स्वागत किया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि रंजीत सिंह क्षेत्र के व्यापारियों के लिए हितों के लिए हमेशा से सक्रिय भूमिका में रहे संगठन ने उन्हें जिला मंत्री के पद पर मनोनीत करके उनके द्वारा व्यापारी हितों में किए गए सराहनीय कार्यों का फल दिया है।  उनके जुड़ने से निश्चित ही संगठन को मजबूती मिलेगी। इस दौरान सभी व्यापारियों ने उन्हें बधाई दी। रणजीत सिंह ने कहा कि संगठन द्वारा जो जिम्मेदारी उन्हें दी गई है उसका पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निर्वाह किया जाएगा। कार्यक्रम में चेयरमैन प्रेम सिंह टुरना नवतेज पाल सिंह जसपाल सिंह कोहली तरजीत सिंह कुलजीत सिंह गुरेन्द्र सिंह आदि शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here