Home उत्तराखण्ड मानवेन्द्र सिंह की शहादत पर सीएम ने दुख व्यक्त

मानवेन्द्र सिंह की शहादत पर सीएम ने दुख व्यक्त

298
0
SHARE

देहरादून। जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में उत्‍तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के कबिल्‍ठा गाँव के रहने वाले मानवेन्द्र देश के लिए शहीद हो गए।  खबर के बाद शहीद मानवेन्द्र के गांव में मातम पसर गया है। घर में परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। शहीद मानवेन्द्र ने देर रात को कल अपनी मां ओर पत्नी से बात की थी। शहीद सैनिक का परिवार देहरादून में रहता है। शहीद अपने पीछे एक बेटा, बेटी, मां और बाप को छोड़ गए हैं। बता दें कि देर रात जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा में आंतकियों ने घुसपैठ कर दी थी उसके बाद बॉर्डर पर सेना के जवानों ने भी मोर्चा संभाल लिया था।  रुद्रप्रयाग जिले के मानवेन्द्र और उनके साथियों ने मिलकर 2 आतंकियों को ढेर कर दिया। लेकिन  इस दौरान एक गोली जवान मानवेन्द्र को भी लग गयी जिसके बाद वो आतंकवादियों से लड़ते हुए देश के लिए शहीद हो गये। 14 आरआर के महावेन्द्र सिंह पहले गोलाबारी में घायल हुए। उन्हे तुरंत सेना के बेस अस्पताल जहां उनकी मौत हो गई।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जम्मू कश्मीर के बांदीपुरा में तैनात ऊखीमठ (जनपद रूद्रप्रयाग) के कविल्ठा गाँव के रहने वाले भारतीय सेना के जवान मानवेन्द्र सिंह की शहादत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत की आत्मा की शांति एवं दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। उत्तराखण्ड के सपूत शहीद जवान मानवेन्द्र सिंह की शहादत को कोटि-कोटि नमन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी संवेदनाएं शहीद के परिजनों के साथ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार शहीद के परिजनों को हर संभव सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के वीर सपूत अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने को हमेशा तत्पर रहते हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here