बहन की मेहंदी और हल्दी में खूब झूमे ऋषभ पंत, मसूरी में धोनी समेत जुटे कई सितारे, तस्वीरें
शादी के सभी समारोह मसूरी के एक होटल में हो रहे हैं।शादी में परिवार के सदस्यों के अलावा कुछ खास रिश्तेदारों और दोस्तों को ही शामिल किया गया है।
शहर के लाइब्रेरी चौक स्थित एक बड़े होटल में क्रिकेटर ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत की शादी समारोह में ऋषभ अपने दोस्तों, पारिवारिक सदस्यों के साथ गढ़वाली, हिंदी, पंजाबी गीतों पर जमकर झूमे। शादी समारोह में भारतीय टीम के खिलाड़ी सहित आईपीएल खिलाड़ी और बॉलीवुड की कई हस्तियां पहुंची हैं। समारोह को पूरी तरह से गोपनीय रखा गया है।
, पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी उनकी पत्नी साक्षी, भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा, पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना, नीतेश राणा सहित कई अन्य क्रिकेटर भी पहुंचे हैं। मंगलवार को होटल में हल्दी की रस्म अदा की गई। यहां डिनर पार्टी, गीत संगीत का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
शादी समारोह के लिए पूरे होटल को दुल्हन की तरह सजाया गया है। शादी समारोह से मीडिया कर्मियों को दूर रखा गया। साथ ही होटल कर्मचारियों के फोन बंद किए गए थे। अन्य लोगों के भी फोन कैमरा बंद कराए गए थे।
बता दें कि साक्षी पंत की शादी बिजनेसमैन अंकित चौधरी से हो रही है। वे लंबे समय से एक दूसरे के साथ संपर्क में थे। इसी साल जनवरी में उनकी सगाई हुई थी। साक्षी पंत की बात करें तो वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह ऋषभ पंत से बड़ी हैं।