Home राज्य समाचार उत्तराखण्ड राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने दाखिल किया नामांकन, सीएम धामी ने दी...

राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने दाखिल किया नामांकन, सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं

3
0

देहरादून। राज्यसभा सीट के लिए भाजपा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने मंगलवार को विधानसभा परिसर, देहरादून में अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे और उन्होंने दिनेश आर्य को शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि दिनेश आर्य के नामांकन से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उन्होंने उनके सफल कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वे राज्य के हितों और जनभावनाओं को मजबूती से आगे बढ़ाएंगे।

नामांकन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट सहित प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुए नामांकन कार्यक्रम को पार्टी की एकजुटता और संगठनात्मक शक्ति के प्रदर्शन के तौर पर देखा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here