Home राज्य समाचार उत्तराखण्ड उत्तराखंड में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं तेज, नए चेहरों की संभावना..

उत्तराखंड में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं तेज, नए चेहरों की संभावना..

303
0

उत्तराखंड में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं तेज, नए चेहरों की संभावना..
उत्तराखंड की राजनीति में एक बार फिर मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं गर्म हो गई हैं। धामी कैबिनेट में लंबे समय से चार कुर्सियां खाली पड़ी हैं, और अब इन्हें भरने के साथ-साथ मंत्रियों के विभागों में बड़े फेरबदल की भी संभावना जताई जा रही है। भाजपा के सूत्रों के अनुसार, कैबिनेट में नए चेहरे शामिल हो सकते हैं और कुछ मंत्रियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर बदला भी जा सकता है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी कैबिनेट विस्तार के संकेत दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अंतिम निर्णय केंद्रीय नेतृत्व के हाथ में है। उनके अनुसार, “किसको रखना है और किसको हटाना है, यह केंद्र का विषय है। निश्चित तौर पर मंत्रिमंडल विस्तार कभी भी हो सकता है।” भट्ट के इस बयान ने चर्चाओं को और हवा दे दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here