Home राज्य समाचार उत्तराखण्ड यमुनोत्री पैदल मार्ग पर SDRF की तत्परता, 7 वर्षीय बालिका की बचाई...

यमुनोत्री पैदल मार्ग पर SDRF की तत्परता, 7 वर्षीय बालिका की बचाई जान

20
0

उत्तरकाशी:
चारधाम यात्रा के दौरान सुरक्षा में तैनात SDRF टीम ने यमुनोत्री पैदल मार्ग पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक 7 वर्षीय बालिका की जान बचाकर सराहनीय कार्य किया।

जानकारी के अनुसार, 05 मई 2026 को यमुनोत्री धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की बच्ची भैरव मंदिर के पास अचानक ऑक्सीजन की कमी के कारण अचेत होकर गिर पड़ी। सूचना मिलते ही मौके पर तैनात SDRF टीम तुरंत पहुंची और बच्ची को सुरक्षित रेस्क्यू कर नजदीकी मेडिकल कैंप तक पहुंचाया।

जांच के दौरान बच्ची का ऑक्सीजन सैचुरेशन मात्र 45 पाया गया, जो बेहद गंभीर स्थिति को दर्शाता है। SDRF जवानों और मेडिकल स्टाफ ने तत्काल ऑक्सीजन सपोर्ट दिया, जिससे कुछ ही समय में बच्ची को होश आ गया और उसकी हालत में सुधार होने लगा। करीब आधे घंटे की निगरानी के बाद बच्ची को पूरी तरह स्वस्थ अवस्था में परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

विशेषज्ञों के अनुसार, समय पर ऑक्सीजन सपोर्ट न मिलने पर ऐसी स्थिति जानलेवा हो सकती थी, लेकिन SDRF की त्वरित कार्रवाई से एक अनमोल जीवन बच गया।

परिजनों ने SDRF टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनकी तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना की। चारधाम यात्रा के दौरान SDRF द्वारा संवेदनशील स्थानों पर 24×7 टीमें तैनात की गई हैं, साथ ही उच्च हिमालयी क्षेत्रों में मेडिकल कैंप और ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

रेस्क्यू टीम:
आरक्षी भूपेंद्र सिंह, SDRF
आरक्षी सुभाष सिंह, SDRF

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here