Home राज्य समाचार उत्तराखण्ड माडर्न पेंटाथलान में पहले दिन ही उत्तराखंड पर गोल्‍ड की बरसात, झोली...

माडर्न पेंटाथलान में पहले दिन ही उत्तराखंड पर गोल्‍ड की बरसात, झोली में गिरे पांच स्‍वर्ण पदक

143
0

माडर्न पेंटाथलान में पहले दिन ही उत्तराखंड पर गोल्‍ड की बरसात, झोली में गिरे पांच स्‍वर्ण पदक
38th National Games 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने आधुनिक पेंटाथलान में पहले ही दिन धमाल मचा दिया है। उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने पांच स्वर्ण पदक समेत कुल सात पदक जीते हैं। काशीपुर के सक्षम प्रताप सिंह और बागेश्वर की ममता खाती ने तीन-तीन स्वर्ण पदक जीते हैं। वहीं बागेश्वर की मंजू गोस्वामी और पिथौरागढ़ के लाल सिंह को एक-एक कांस्य पदक मिला है।

माडर्न पेंटाथलान खेल की शुरुआत उत्तराखंड के लिए मानो स्वर्ण पदक की बारिश के साथ हुई। पहले दिन ही उत्तराखंड ने पांच स्वर्ण पदक समेत सात पदक हासिल किए हैं। जबकि काशीपुर के सक्षम प्रताप सिंह व बागेश्वर की ममता खाती ने तीन-तीन स्वर्ण पदक जीते। वहीं बागेश्वर की मंजू गोस्वामी व पिथौरागढ़ के लाल सिंह को एक-एक कांस्य पदक मिला है।

गौलापार स्थित आइजीआइ स्पोर्ट्स स्टेडियम में माडर्न पेंटाथलान खेल के पहले दिन लेजर रन (5×600 मीटर, 4×5 शूटिंग हिट्स 10 मीटर), मिक्सड रिले व टीम इवेंट खेले गए, इसमें लेजर रन के पुरुष वर्ग में उत्तराखंड काशीपुर के सक्षम प्रताप सिंह ने 10 मिनट 54 सेकेंड आठ माइक्रोसेकेंड में स्वर्ण पदक हासिल किया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here