Home उत्तराखण्ड नए साल पर अगर आप भी जा रहे हैं उत्तराखंड तो इन...

नए साल पर अगर आप भी जा रहे हैं उत्तराखंड तो इन बातों का रखें ख्याल

44
0
SHARE

नए साल के स्वागत के लिए उत्तराखंड के पर्यटक स्थल तैयार हैं। यहां अभी से पर्यटकों की आमद बढ़ गई है। ऐसे में आने वाले दिनों में पार्किंग और जाम की समस्या से दोचार होना पड़ सकता है। हालांकि, पुलिस और प्रशासन प्रमुख पर्यटक स्थलों पार्किंग के वैकल्पिक इंतजामों में जुट गए हैं। उधर, पर्यटकों की आमद बढ़ने से कारोबारियों के चेहरे खिले हुए हैं। होटल और गेस्ट हाउस में 80 प्रतिशत तक बुकिंग हो चुकी है।

नैनीताल, औली, हर्षिल, लैंसडौन, मुनस्यारी, चकराता, मसूरी, धनोल्टी, मालदेवता, नैनीताल, कौसानी, पूर्णागिरी आदि पर्यटन स्थलों पर इस पर सैलानियों की अच्छी आमद होने का अनुमान जताया जा रहा है। ऐसे में यहां आने वाले पर्यटकों को जाम और पार्किंग की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए पुलिस और प्रशासन भी तैयारियों में जुट गए हैं। विभिन्न पर्यटन स्थलों तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक इंतजाम भी किए जा रहे हैं।

मसूरी और धनोल्टी की स्थिति

मसूरी में विंटरलाइन कार्निवाल की शुरुआत भी कल से हो रही है। जिसकी वजह से मसूरी में पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। मूसरी के अधिकतर होटल बुक हैं। मूसरी में 300 और धनोल्टी में 50 होटल हैं। जिनमें लगभग 6000 लोगों के ठहरने की क्षमता है। 2000 कारों की पार्किंग भी उपलब्ध है।

वहीं अधिकांश होटलों में पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है। जबकि धनोल्टी में 50 होटल हैं, जिनकी क्षमता 600 पर्यटकों की है। होटल एसोसिएशन के सदस्य अजय भट्ट ने बताया कि नए साल का जश्न मनाने के लिए औली में पर्यटकों का आगमन शुरू हो गया है। अधिकांश होटलों के 80 प्रतिशत कमरे बुक हैं। औली में 25 होटल हैं, जिनकी क्षमता 1500 पर्यटकों को ठहराने की है। वहीं 400 कारों की यहां पार्किंग हो सकती है।

लैंसडौन भी पहुंचने लगे पर्यटक

लैंसडौन में भी पर्यटक पहुंचने लगे हैं। नए साल पर कैंपिंग, बोन फायर कर जश्न मनाने के लिए पर्यटकों ने यहां के होटलों में एडवांस बुकिंग कराई है। यहां 80 होटल हैं, जिनके 80 प्रतिशत कमरे बुक हो चुके हैं। इन होटलों में 1,500 पर्यटकों के ठहरने की व्यवस्था है। यहां पर 300 वाहनों के पार्किंग की है।

हर्षिल में नए साल पर बुकिंग

हर्षिल में नए साल पर बर्फबारी की उम्मीद में पर्यटकों का आगमन शुरू हो चुका है। यहां के 85 प्रतिशत होटल बुक हो चुके हैं। यहां 80 होटलों में 2,500 पर्यटकों के ठहरने की क्षमता है। इसमें होटल, होम स्टे सभी शामिल हैं। पार्किंग की व्यवस्था यहां अधिकांश होटलों में नहीं है। यहां सिर्फ 300 वाहनों को यहां पार्किंग की जगह मिल सकती है।

टिहरी में भी नए साल पर लगेगा जमावड़ा

यहां पर 180 होटलों में 2,500 पर्यटकों के ठहरने की व्यवस्था है। नए साल पर 85 प्रतिशत होटल एडवांस में बुक हो गए हैं। यहां पर पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र टिहरी झील है। जहां पर्यटक साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में जलीय खेलों का आनंद लेने आते हैं। यहां पार्किंग क्षमता लगभग 400 वाहनों की है।

चकराता में ठहरने के लिए कम होटल

चकराता घूमने के लिए पर्यटकों में एक अलग सा उत्साह रहता है। यहां पर 30 होटलों में एक हजार पर्यटकों के ठहरने की व्यवस्था है, जो कि नए साल के अवसर पर अब 80 प्रतिशत तक बुक हो गए हैं। यहां पर 200 वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था है।

नैनीताल में बनी हुई है आमद

नैनीताल में पर्यटकों की आमद बनी हुई है। हालांकि, पुलिस ने भी पर्यटक वाहनों को एंट्री प्वाइंट पर नहीं रोका। पर्यटन स्थल गुलजार नजर आए तो झील में पर्यटकों ने नौकायन का लुत्फ उठा रहे हैं। पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि अब थर्टी फर्स्ट पर पर्यटकों की बंपर आमद होने की उम्मीद है। यातायात निरीक्षक आदेश कुमार ने बताया कि शहर के भीतर पार्किंग खाली होने के कारण शटल सेवा शुरू करने की नौबत नहीं आई है।

कौसानी में गुनगुनी धूप का उठाया आनंद

बागेश्वर के कौसानी में थर्टी फर्स्ट और नव वर्ष तक पर्यटकों का जमावड़ा रहेगा। हालांकि, अभी 60 प्रतिशत ही होटल बुक हैं। सुबह गुनगुनी धूप का पर्यटक आनंद उठा रहे हैं। मौसम साफ रहने से हिमालय का विहंगम नजारा भी साफ दिख रहा है। होटल ऐसोसिएशन के अध्यक्ष बबूल नेगी ने कहा कि थर्टी फर्स्ट को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं।

पूर्णागिरि आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा का रखा जाएगा ध्यान

टनकपुर में साल के आखिरी दिन व नए साल के पहले दिन मां पूर्णागिरि धाम में लगने वाले मेले को लेकर टैक्सी यूनियन और पुलिस की बैठक का आयोजन किया गया। यहां श्रद्धालु अलग-अलग राज्यों और नेपाल से दर्शनों के लिए पहुंचते हैं। इस दौरान वाहनों का संचालन उचित ढंग से करने, यातायात नियमों का पालन करने का निर्णय लिया।