Home उत्तराखण्ड विभागीय अधिकारियों, किसानों व राईस मिलर्स पदाधिकारियों के साथ धान खरीद 2023-24...

विभागीय अधिकारियों, किसानों व राईस मिलर्स पदाधिकारियों के साथ धान खरीद 2023-24 की समीक्षा बैठक ली

34
0
SHARE

(दीपक भारद्वाज)
रुद्रपुर जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने कलेक्टर सभागार में विभागीय अधिकारियों, किसानों व राईस मिलर्स पदाधिकारियों के साथ धान खरीद 2023-24 की समीक्षा बैठक ली। जिलाधिकारी ने धान क्रय करने में किसानों को आ रही दिक्कतों के बारे में किसानों से चर्चा कर सुझाव लिये। इस दौरान किसानों ने कहा कि जनपद में धान क्रय केन्द्र और बढ़ाया जाये जिससे कि किसानों का धान सयम खरीद हो सकें और किसान अनावश्यक रूप से परेशान न हो। किसान संगठन के प्रतिनिधियों ने कहा कि किसानों को पोर्टल पर पंजीकरण हेतु समय से पोर्टल को अपडेट किया जाये जिससे कि किसान अपना समय से पंजीकरण करा सकें। किसानों ने आरएफसी से कहा कि सभी क्रय केन्द्रों को समय से धान मिलों का आवंटन किया जाये एवं इलैक्ट्रीक काटों का परीक्षण हेतु प्रत्येक केन्द्रों पर एक वॉट भी रखा जाये जिससे कि किसी प्रकार की गड़बड़ी की आशंका होने पर किसान अपनी आशंका का समाधान कर सकें। किसान संगठन के प्रतिनिधियों ने कहा कि कच्चे आड़तियों द्वारा धान में नमी, धान की सफाई, क्वालिटी आदि को लेकर किसानों को परेशान किया जाता है, जिसको रोकने की आवश्यकता है। किसानों ने कहा कि पीआर 26 को भी खरीदा जाये।
जिलाधिकारी ने किसानों को आश्वासन देते हुये कहा कि किसानों के हित में जो भी होगा अवश्य किया जायेगा। किसानों को किसी प्रकार की समस्या नही आने दी जायेगी। उन्होने सभी क्रय ऐजेन्सियों व कच्चा आढ़तियों से कहा कि धान खरीद में किसानों को अनावश्यक परेशान न किया जाये तथा किसानों को समय से भुगतान किया जाये। उन्होने कहा कि किसाना हमारे अन्नदाता है किसानों की प्रत्येक समस्या का समाधान किया जायेगा। उन्होने कहा कि व्यवहारिक रूप से जो भी किसानों के लिये सहयोग होगा हम सहयोग करेगें। उन्होने कहा कि 01 अक्टूबर, 2023 तक धान खरीद की सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। उन्होने कहा कि धान खरीद की पूरी मॉनिट्रिंग की जायेगी। उन्होने सभी क्रय एजेन्सियों को निर्देश दिये कि अपने अपने क्रय केन्द्रों एजेन्सी के नाम का फ्लैक्सी लगवाये एवं उस पर सम्बन्धित क्रय केन्द्र प्रभारी का नाम, मोबाईल नम्बर उप सम्बन्धित क्षेत्र के उप जिलाधिकारियों का नाम व मोबाईल नम्बर भी अंकित करें ताकि किसानों को किसी प्रकार की समस्याआ होने पर वार्ता कर समाधान कर सकें। उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी क्रय केन्द्रों पर पंखा, नमी मापक यंत्र, कॉटा, पीने के लिये पानी आदि सभी आवश्यक व्यवस्था करना सुनिश्चित करें।
अपर जिलाधिकारी/धान क्रय प्रभारी जय भारत सिंह ने बताया कि जनपद में 01 अक्टूबर, 2023 से 31 दिसम्बर, 2023 तक प्रातः 9 बजे से सांय 05 बजे तक धान क्रय किया जायेगा। उन्होने बताया कि न्यूनतम समर्थन मूल्य कॉन धान 2183 रूपया प्रति कुन्टल व गेड ए धान 2203 रूपया प्रति कुन्टल है।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष राज्य किसान आयोग राजपाल सिंह, आरएफसी बीएम फिरमाल, उप निदेशक मण्डी निर्माला बिष्ट, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, राकेश तिवारी, तुषार सैनी, अभय प्रताप सिंह, रविन्द्र बिष्ट, गौरव पाण्डेय, कृषक साहब सिंह, तेजेन्द्र सिंह, विक्रम जीत सिंह, ठा0 जगदीश सिंह, टीका सिंह सैनी सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी, किसान व राईस मिलर्स के पदाधिकारी उपस्थित थे।