Home उत्तराखण्ड भारतीय सेना का जवान कई दिनों से लापता

भारतीय सेना का जवान कई दिनों से लापता

222
0
SHARE

भारतीय सेना के जवान के लापता होने के पीछे साजिश तो नहीं! मां-बहन ने 24 जुलाई से छोड़ा अन्नछोटी-छोटी घटनाओं के खुलासे पर अपनी पीठ थपथपाने वाली ऊधमसिंह नगर पुलिस और हरियाणा की अंबाला पुलिस ने लापता जवान को खोजने में जब कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई तो परिजनों ने खुद ही उसे खोजने का बीड़ा उठा लिया है।

अंतिम लोकेशन के आधार पर अब परिजन जवान को अंबाला में खोज रहे हैं।जवान की मां और बहन रोते-रोते बेसुध हो जा रही हैं। कह रही हैं कि जब तक रंजीत नहीं आएगा, वे अन्न ग्रहण नहीं करेंगी। परिजनों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी जवान को खोजने में मदद की गुहार लगाई है। भारतीय सेना का जवान रंजीत सिंह (23 वर्ष) पुत्र अवतार सिंह निवासी तोता बेरिया 22 जुलाई से लापता है।

ऊधमसिंह नगर और अंबाला पुलिस एक दूसरे पर जिम्मेदारी डाल अपना पल्ला झाड़ने का प्रयास कर रही हैं। ऐसे में जवान के परिजन हताश हैं। अब उन्होंने खुद ही जवान को ढूंढने की ठान ली है। परिजन अंबाला को रवाना हो गए हैं। उन्होंने अंबाला के रेलवे और बस स्टेशन सहित सभी सार्वजनिक जगहों पर रंजीत की फोटो दिखाकर उसे खोजना शुरू कर दिया है।जवान को खोजने गए उसके मामा चरनजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने उनको अंतिम लोकेशन अंबाला का रेलवे स्टेशन बताई है। उसी आधार पर हम चार लोग पिछले 24 घंटे से लोगों से पूछताछ कर रहे हैं, लेकिन अभी तक रंजीत का कुछ पता नहीं चला है। बताया कि पंजाब पुलिस उन्हें कोई सहयोग नहीं कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here