Home उत्तराखण्ड महिला को नौकरी देने के बहाने एक व्यक्ति ने हिमाचल के नालागढ़...

महिला को नौकरी देने के बहाने एक व्यक्ति ने हिमाचल के नालागढ़ बुलाकर किया बलात्कार

120
0
SHARE

हल्द्वानी।

हल्द्वानी की रहने वाली एक विवाहिता को नौकरी देने के बहाने एक व्यक्ति ने हिमाचल के नालागढ़ बुलाया और होटल में उसके साथ बलात्कार किया। यहीं नहीं आरोपी ने अपने एक मित्र को व्हाट्सअप काल करके पीड़िता से कपड़े उतरवाकर बात भी कराई। पीड़िता ने कुछ दिन पहले मेल द्वारा नालागढ़ पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन महिला ने शिकायती पत्र में अपना नाम नहीं लिखा था, इस पर नालागढ़ सुराग लगाते हुए हल्द्वानी आ पहुंची और पीड़िता का पता लगाकर उससे प्राथमिकी लिखवा कर लौट गई। एसपी बद्दी मोहित चावला ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पीड़िता के नालागढ़ पहुंचने पर उसका अदालत में 164 के तहत बयान दर्ज करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि आरोपों की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने बलात्कार व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में आरोपी सहित कुछ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार हल्द्वानी की रहने वाली एक महिला को नालागढ़ के रहने वाले विवेक महाजन ने वर्क फ्राम होम के तहत नौकरी देने का झांसा देकर महिला को नालागढ़ एक होटल में बुलाया। जहां उसके साथस बलात्कार किया। इसके बाद अपने एक दोस्त के साथ व्हाट्सअप पर काल लगा कर महिला की नग्नावस्था में उससे बात कराई। जब महिला ने इसका विरोध किया तो विवेक महाजन की पत्नी ने भी उसे जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता ने अपनी शिकायत ई मेल के माध्यम से पुलिस को भेजी। लेकिन शिकायत में अपना नाम व पता नहीं लिखा। इस पर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की तो उसका पता मालूम हुआ। एसपी मोहित चावला के अनुसार नालागढ़ पुलिस ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए उसके घर पहुंच कर मामले में प्राथमिकी हासिल की।

और कल रात पुलिस शिकायत लेकर नालागढ़ पहुंची। उन्होंने बताया कि अभी महिला के 164 के तहत बयान दर्ज करावाए जाने बाकी हैं। इसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। फिलहाल पुलिस ने विवेक महाजन, उसकी पत्नी और एक अन्य व्यक्ति जितेंद्र सिंह के खिलाफ बलात्कार व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।

पीड़िता की मानें तो जब उसने मेल करके पुलिस से विवेक महाजन की शिकायत की तो नालागढ़ पुलिस थाने से एक हेड कांस्टेबल ने उसे फोन करके धमकाया और केस वापस लेने का दवाब बनाया। महिला ने इस हेड कांस्टेबल की शिकायत भी पुलिस से की। डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि इस मामले की भी जांच जारी है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here