Home उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री धामी ने वाहन दुर्घटना में घायल क्रिकेटर  ऋषभ पंत के ईलाज...

मुख्यमंत्री धामी ने वाहन दुर्घटना में घायल क्रिकेटर  ऋषभ पंत के ईलाज की सभी सम्भव व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये

64
0
SHARE

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  वाहन दुर्घटना में घायल क्रिकेटर  ऋषभ पंत के बारे में अधिकारियों से जानकारी लेते हुए  उनका समचित ईलाज की सभी सम्भव व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने ऋषभ पंत के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि उनके ईलाज का सारा व्यय राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। अगर एयर एम्बुलेंस की आवश्यकता होती है तो उसकी भी व्यवस्था की जाए।
गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार का प्रातः लगभग 5ः30 बजे कोतवाली मंगलोर क्षेत्रांतर्गत मोहम्मदपुर जट के पास एक्सीडेंट हो गया था। मौके पर 108 व हरिद्वार पुलिस द्वारा घायल को सर्वप्रथम रुड़की अस्पताल  में शिफ्ट किया तत्पश्चात देहरादून रेफर किया  गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here