Home उत्तराखण्ड ऊधम सिंह नगर की एक महिला के यौन शोषण के आरोप में...

ऊधम सिंह नगर की एक महिला के यौन शोषण के आरोप में निलंबित किए गए जसपुर के कोतवाल |

221
0
SHARE

उत्तराखंड में एक बार फिर से खाकी शर्मसार हुई है। जनपद ऊधम सिंह नगर की एक महिला के यौन शोषण के आरोप में पुलिस महानिदेशक ने जसपुर कोतवाल को निलंबित कर दिया है। वहीं इस मामले की जांच के निर्देश भी दिए हैं। आपको बताते चलें कि जसपुर कोतवाल अशोक कुमार पूर्व में किच्छा कोतवाली के निरीक्षक थे, जहां उन पर कांग्रेसियों के उत्पीड़न का आरोप लगा था। विधायक तिलकराज बेहड़ के सदन में मामला उठाने के बाद उनका तबादला किच्छा से जसपुर कर दिया गया था। अब निरीक्षक अशोक कुमार एक महिला के यौन उत्पीड़न के मामले में फंसे हैं। सूत्रों की मानें तो यह महिला पुलिस महानिदेशक के समक्ष पेश हुई थी और उसने पुख्ता सबूत भी उपलब्ध कराए थे। इसमें एक वीडियो भी शामिल है, जिसमें निरीक्षक अशोक कुमार महिला के साथ दिखाई दे रहे हैं।

आपको बात दे यौन शोषण का आरोप लगने के बाद राज्य के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने जनपद ऊधम सिंह नगर के जसपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है साथ ही इस पूरे मामले की जांच के आदेश भी डीजीपी अशोक कुमार ने दे दिये हैं। इस पूरे मामले को लेकर आज एक युवती ने डीजीपी अशोक कुमार से पीएचक्यू में मुलाकात कर जसपुर के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार पर खुद का यौन शोषण करने का आरोप लगाया था जिसके बाद इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए DGP ने तत्काल प्रभाव से प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार को निलंबित कर दिया है उधर सूत्रों की माने तो इस पूरे मामले में लगभग 1:30 मिनट का एक वीडियो भी जांच के दायरे में है,जिसमें प्रभारी निरीक्षक जसपुर अशोक कुमार और महिला साफ-साफ दिखाई दे रहे है। अशोक कुमार मूल रूप से हरिद्वार जनपद के रहने वाले हैं गौरतलब है कि कोतवाल अशोक कुमार शिकायत के बाद ही किच्छा प्रभारी निरीक्षक के पद से हटाए गए थे और जसपुर कोतवाली भेजे गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here