Home उत्तराखण्ड राजाजी टाइगर रिजर्व क्षेत्र में एक नर हाथी का मिला शव

राजाजी टाइगर रिजर्व क्षेत्र में एक नर हाथी का मिला शव

561
0
SHARE

देहरादून/ऋषिकेश: राजाजी टाइगर रिजर्व चुनाव क्षेत्र में जंगल से एक नर हाथी का शव बरामद किया गया है। मौके पर उपजे हालात के मुताबिक हाथी की मौत आपसी संघर्ष के दौरान हुई है। इस मामले की सूचना रेंज अधिकारी की ओर से पार्क प्रशासन को दे दी गई है।
राजाजी टाइगर रिजर्व की कुनाउं रेंज में बुधवार की सुबह गश्त के दौरान कंपाटमेंट 14 में वनकर्मियों को संदिग्ध हालत में नर हाथी का शव मिला। रेंज अधिकारी अनिल पैन्यूली ने बताया कि
राजाजी पार्क के कुनाउं चौड़ के निकट नर हाथी मृत अवस्था में मिला है। जिसकी उम्र लगभग 30 वर्ष है। घटनास्थल पर हाथियों के आपसी संघर्ष के निशान मिले हैं। हाथी के शरीर पर कई जख्म मिले हैं। उसके दांत सहित अन्य अंग सुरक्षित है। घटना मंगलवार देर रात की है। उच्च अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गई है। रेंज अधिकारी ने बताया कि मुख्यालय से चिकित्सकों का दल हाथी के शव का पोस्टमार्टम करने यहां बुलाया गया है। आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को जंगल में ही दफना दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here