Home उत्तराखण्ड स्मार्ट सिटी के कामों पर कांग्रेस लगातार उठा रही है सवाल

स्मार्ट सिटी के कामों पर कांग्रेस लगातार उठा रही है सवाल

129
1
SHARE

देहरादून में बारिश होने के चलते शहर का काफी बुरा हाल है। सड़कों में पानी भरने से लोगों को परेशानी हुई। इसका एक ही कारण स्मार्ट सिटी परियोजना है। स्मार्ट सिटी के कामों पर कांग्रेस लगातार सवाल उठाती रही है। ये ही नहीं कांग्रेस ने स्मार्ट सिटी प्रबंधन को कई बार कहा कि बरसात आने वाली है। काम जल्द शुरू कर दो। ज्ञापन भी दिए। जिलाधिकारी से भी मिले। पर कुछ हुआ नहीं। बरसात शुरू हो गयी है। शहर में नालों को बनाने के लिए पड़ी निर्माण सामग्री सड़कों पर फैली है। नगर निगम, लोक निर्माण विभाग के नाले चोक हैं। जगह जगह सड़कों में पानी भरा है। कहीं भी दुर्घटना हो सकती है। कांग्रेस सरकार से पूछना चाहती है कि क्या स्मार्ट सिटी इसलिए देहरादून को बनाया था।स्मार्ट सिटी का बुरा हाल है। पलटन बाजार में स्मार्ट सिटी के कामों से कोई फायदा नहीं हुआ। उल्टा दिक्कत हो गयी। इस बाजार में बिजली की लाइन भूमिगत की गई। बिजली की तारे फुटपाथ में लटकी हैं। कोई भी हादसा हो सकता है। कांग्रेस की मांग है कि बरसात को देखते हुए अधूरे काम जल्द किये जाए। नालों की सफाई पूरी तरह से जल्द की जाए। स्मार्ट सिटी के कामों में तेजी लाए जाए। जिलाधिकारी की ओर से सभी कामों पर निगरानी रख कर रोज की रिपोर्ट ली जाये

लालचंद शर्मा
पूर्व महानगर अध्यक्ष
कांग्रेस

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here