Home उत्तराखण्ड प्रदेश में बन रही भाजपा की सरकार,मुंगेरीलाल के सपने देख रहे हरीश...

प्रदेश में बन रही भाजपा की सरकार,मुंगेरीलाल के सपने देख रहे हरीश रावत

259
0
SHARE

देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का अभी से सरकार बनाने की तैयारी करने की बात कहना ऐसा ही है, जैसे मुंगेरी लाल का हसीन सपने देखना। प्रदेश में भाजपा की सरकार बन रही है और इसमें कहीं किसी तरह का संशय नहीं है। उन्होंने कहा कि पुलिस ग्रेड पे के मसले का समाधान सरकार बनने के बाद एक महीने में कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ऊधमसिंह नगर जिले की खटीमा विधानसभा सीट से लगातार तीसरी बार मैदान में हैं।  बुधवार को मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भाजपा पहले से ही कहती आई है कि उसे इस विधानसभा चुनाव में भी प्रचंड बहुमत मिल रहा है। इसमें अभी भी कहीं कोई संदेह नहीं है। बूथ स्तर तक कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं से मतदान को लेकर विवरण लिया गया है, माहौल पूरी तरह भाजपा के पक्ष में है। कुछ पार्टी प्रत्याशियों द्वारा चुनाव में भितरघात के आरोप संबंधी सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह की जो भी बात पार्टी फोरम पर आएगी, संगठन और पार्टी उसका संज्ञान लेंगे। सभी कार्यकर्ताओ ने अपने स्तर से बहुत मेहनत व संघर्ष किया है। कहीं कोई निराशा का भाव नहीं है। भाजपा ने नारा दिया है, अबकी बार 60 पार। सभी कार्यकत्घर््ताओं ने उसी के अनुरूप काम किया है। सभी से कहा गया है कि ऐेसे समय में संयम बरते। किसी को हताश होने की आवश्यकता नहीं। सबकी बातों का संज्ञान लिया जाएगा, लेकिन पार्टी फोरम पर। प्रदेश में मतदान समाप्त होने के बाद की स्थिति के आकलन से जुड़े सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश की जनता ने एकतरफा भाजपा को पसंद किया है। सभी वर्ग साथ आए हैं। चाहे वह मातृ शक्ति हो या फिर युवा वर्ग। सभी ने चुनाव में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया है। हरीश रावत द्वारा थाने जाकर पुलिस कर्मियों को ग्रेड पे लागू करने का आश्वासन देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हरीश रावत मतदान से पहले जगह-जगह कह रहे थे कि चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन हो रहा है। अभी आचार संहिता लागू है। उनका यह कदम कहीं न कहीं उनके भीतर के डर को दर्शा रहा है। उन्हें लग रहा है कि कांग्रेस हार रही है, इसलिए ऐसा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रदेश की जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सभी मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक मतदान में भाग लिया। निर्वाचन कर्मी, पुलिसबल व सभी दलों के कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण मतदान में सहयोग दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here