Home उत्तराखण्ड दो सालों से शादी का झांसा देकर वह दुष्कर्म कर रहा था

दो सालों से शादी का झांसा देकर वह दुष्कर्म कर रहा था

335
0
SHARE

रामनगर

एक युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आशारीरिक संबंध बना या है। युवती की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपित युवक के विरु( दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिये है। जानकारी के मुताबिक ग्राम ढिकुली निवासी नीतिश नैनवाल का गांव की ही एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कोतवाली में युवती की ओर से दी गई तहरीर में आरोप है कि नीतिश ने उसे शादी का झांसा दिया और उसे अपने साथ कार्बेट पार्क के ढिकाला ले गया था। रात में ढिकाला में दोनों ने नाइट स्टे किया। आरोप है कि इस बीच उसने दुष्कर्म किया। दूसरे दिन जब युवती घर लौटी तो उसने स्वजनों को घटना की जानकारी दी। युवती ने बताया कि आरोपित उसे तीन साल से शादी का झांसा दे रहा था।दो सालों से वह शारीरिक संबंध बना रहा था।वह उसे सात फरवरी को कार्बेट ले गया था। रात में उसे जूस में नशीला पदार्थ दिया गया। इससे वह बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में आरोपित ने संबंध बनाए।आरोप है कि उसने सात दिन के अंदर कोर्ट मैरिज करने का आश्वासन दिया था लेकिन अब मुकर गया है। गिरिजा पुलिस चैकी इंचार्ज मनोज नयाल ने बताया कि आरोपित नीतिश के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here