Home उत्तराखण्ड कांग्रेस पार्टी ने तीन कृषि कानून वापस होने पर किसानों को बधाई...

कांग्रेस पार्टी ने तीन कृषि कानून वापस होने पर किसानों को बधाई दी।

171
0
SHARE

स्थान – खटीमा जनपद उधम सिंह नगर
रिपोर्टर – दीपक भारद्वाज

जनपद उधम सिंह नगर के खटीमा में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष भुवन कापड़ी के द्वारा तीन कृषि कानूनों को वापस लिए जाने पर किसानों को बधाई दी और सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार यह फैसला एक साल पहले ले सकती थी। पहले फैसला लिया होता तो किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों के परिवारों के घर में मातम का जो माहौल है वह नहीं होता और किसान कुशल जीवन जी रहे होते इतने संघर्ष के बाद किसानों की जीत हुई है इस पर भुवन कापड़ी ने किसानों को बधाई दी और सरकार के इस फैसले को 2022 के इलेक् शन में हार का सामना ना करना पड़े इस कारण लिया गया फैसला बताया। वही भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष गुरसेवक सिंह ने सभी किसानों को बधाई देते हुए बताया कि तीन कृषि कानूनों को वापस लेकर सरकार ने मान लिया है कि किसानों के मांगे जायज थी लेकिन आंदोलन तभी वापस होगा जब तक सरकार एमएसपी पर गारंटी कानून नहीं बनाएगी। उन्होंने कहा कि अगर सरकार समय पर मान जाती तो भारी संख्या में किसानों की जान नहीं जाती।

बाइट 2- गुरसेवक सिंह जिला अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन उधम सिंह नगर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here