Home उत्तराखण्ड अब जल्द स्वस्थ होगा बादल।

अब जल्द स्वस्थ होगा बादल।

270
0
SHARE

स्थान-सितारगंज।
रिपोर्टर- दीपक भारद्वाज

लंबे समय से गंभीर रूप से बिमार हालात में आंसू बहाते घूम रहे लावारिश घोड़े बादल की नगरपालिका चेयरमैन हरीश दुबे ने ली सुध। डॉक्टरों द्वारा किया जा रहा है नगरपालिका में उपचार। अब जल्द स्वस्थ होगा बादल।

सितारगंज, अपनी हालत पर आंसू बहाते नगर की सड़कों पर घूमते केंसर से पीड़ित लावारिश घोड़े बादल की हालत नाजुक बनी हुई है जिसका संज्ञान लेते हुए नगरपालिका चेयरमैन हरीश दुबे व विभाग द्वारा बादल के उपचार की जिम्मेदारी ली गयी और डॉक्टरों को बुलाकर नगरपालिका परिसर में ही बादल का उपचार शुरू करा दिया गया है। नगरपालिका चेयरमैन हरीश दुबे ने बताया स्थानीय निवासियों द्वारा नगरपालिका व उपजिलाधिकारी कार्यालय में शिकायत भी की गयी थी।
इस घोड़े को यह बादल नाम भी नगरपालिका द्वारा ही दिया गया है।
देखा जाय तो इस बेजुबान घोड़े के साथ जो अन्याय हुआ है उसका दोषी वो मालिक है जिसने इसकी मेहनत से अपना घर चलाया होगा और जब यह बीमार हो गया तो इसको छोड़ दिया। इन्सानित कहती इनको भी अपनी स्वस्थ जिंदगी जीने का उतना ही अधिकार है जितना इंसानों को है। लेकिन स्वार्थ में अंधे होकर लोग दया भाव को भूलकर जानवरों पर इस तरह का जुल्म करते है। बादल जैसे कितने और जानवर होंगे जिनको इंतजार है नगरपालिका सितारगंज और चेयरमैन हरीश दुबे जैसे लोगों का की कब उनपर भी इनकी पड़ जाय।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here