Home उत्तराखण्ड यूथ कांग्रेस कमेटी की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया गया

यूथ कांग्रेस कमेटी की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया गया

295
0
SHARE

रिपोर्टर दीपक भारद्वाज सितारगंज

सितारगंज। यूथ कांग्रेस कमेटी की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सुमियत्तर भुल्लर ने जिले के सभी ब्लॉकों में ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत कर दिए हैं। प्रदेश अध्यक्ष की संस्तुति पर स्थानीय ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में मनोनीत हुए विक्रमजीत सिंह के सितारगंज पहुंचने पर आज समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके निवास पर पहुंचकर विक्रमजीत सिंह का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए यूथ कांग्रेस के महासचिव संदीप बाबा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार कार्य करती आ रही है। देश की जनता कांग्रेस की नीति रीती से भलीभांति परिचित है। उन्होंने कहा की किसी भी देश के विकास में यूथ की विशेष भूमिका रहती है। जिसके मद्देनजर ही कांग्रेस द्वारा यूथ कांग्रेस कमेटी का गठन किया गया है। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी हर सीट पर अपनी जीत दर्ज कराएगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष सुमित कर भुल्लर के निर्देशन में हर जिले में ब्लॉक अध्यक्षों को मनोनीत किया जा रहा है। इसी क्रम में सितारगंज से विक्रमजीतसिंह को ब्लॉक अध्यक्ष यूथ कांग्रेस नियुक्त किया गया है। इस दौरान मोहम्मद इश्तियाक मोहम्मद साबिर निजाम गुरप्रीत सिंह बलदेव सिंह हरपाल सिंह पूरन चौहान बलवीर सिंह नारायण पाल आदि दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here