Home उत्तराखण्ड उप जिलाधिकारी बा तहसीलदार ने क्षेत्र के समस्त पटवारियों व राजस्व कर्मियों...

उप जिलाधिकारी बा तहसीलदार ने क्षेत्र के समस्त पटवारियों व राजस्व कर्मियों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया

298
0
SHARE

स्थान सितारगंज उधम सिंह नगर

रिपोर्टर दीपक भारद्वाज सितारगंज

सितारगंज। कोरोना संक्रमण काल के दौरान उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने के लिए उप जिला अधिकारी व तहसीलदार ने क्षेत्र के समस्त पटवारियों व राजस्व कर्मियों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। कृषि उत्पादन मंडी समिति सभागार में हुए सम्मान समारोह में क्षेत्र के सभी राजस्व कर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए उप जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने कहा कि कोरोना के संक्रमण काल के दौरान सभी राजस्व कर्मियों ने जिस तन्मयता के साथ मानव सेवा हेतु रात दिन एक कर अपनी सेवाएं प्रदान की वह वास्तव में बेहद सराहनीय कार्य है। कोरोना के दौरान जहां लोग संक्रमण से भयभीत होकर घरों में से बाहर निकलने का साहस भी नहीं उठा रहे थे। वहां लोगों के घर-घर जाकर राशन वितरित करने से लेकर समस्त कार्यों में पटवारियों व राजस्व कर्मियों ने अद्वितीय योगदान दिया है। वही तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी ने कहा कि कोरोना काल दौरान लागू लॉक डाउन में जब प्रत्येक वर्ग अपने प्राणों की रक्षा के लिए घरों में था उस दौरान राजस्व कर्मियों व पटवारियों ने अपने प्राणों की परवाह न करते हुए मानव जाति की सेवा के लिए विशेष योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि यह कर्मचारियों की कर्मठता ही है कि हम संकट के इस दौर में हर व्यक्ति की जरूरतों को पूरा कर पाए। लेखपाल संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील जुनेजा ने कहा कि तहसीलदार व उप जिलाधिकारी के संयुक्त मार्गदर्शन और दृढ़ निश्चय से सभी को कार्य करने में सहयोग मिला है। अधिकारियों के सही मार्गदर्शन के चलते ही पटवारी अपनी सेवाएं देना सुनिश्चित कर पाए। उन्होंने पटवारियों को सम्मानित करने के लिए तहसीलदार व उप जिलाधिकारी आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मनोज शर्मा स्टेनो, मुकेश डालाकोटी कंप्यूटर ऑपरेटर को उप जिलाधिकारी द्वारा विशेष सम्मान दिया गया। उन्होंने कहा कि इन दोनों कर्मचारियों ने कोरोनावायरस सबसे उत्कृष्ट काम कर बेहतर सेवाएं प्रदान की है।कार्यक्रम का संचालन सुशील जुनेजा राजस्व निरीक्षक ने किया इस दौरान हेमचंद्र पांडे तिलोक चंद शर्मा पिंटू सिंह त्रिलोचन सुयाल राम सिंह यशपाल सिंह उमा रशीद रामअवतार अनंत कुमार शर्मा फूल सिंह शिशु कुमार अमित सक्सेना कल्लू सिंह पंकज कुमार आदि उपस्थित थे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here