Home उत्तराखण्ड वेडिंग डेस्टिनेशन के लिए पहली पसंद बन रहा है औली

वेडिंग डेस्टिनेशन के लिए पहली पसंद बन रहा है औली

392
1
SHARE

 

सहारनपुर मूल के एनआरआई गुप्ता बंधुओं के बेटों की विश्व प्रसिद्ध हिम क्रीडा केंद्र औली में 18 से 22 जून तक शादी होने जा रही है। इस शादी पर 200 करोड़ रूपए खर्च होंगे। देश दुनिया में इस हाई प्रोफाइल शादी को लेकर सबकी नजरें अब औली पर टिकने लगी हैं। शादी को लेकर औली में शुक्रवार को भूमियाल देवता की पूजा अर्चना कर एक तरह से शादी समारोह का आगाज कर लिया गया है।
बताते चलें कि सहारनपुर के एनआरआई गुप्ता बंधु इस समय दुबई में रह रहे हैं। दुनिया की मानी जानी हस्तियों में सुमार अजय गुप्ता के बेटे सूर्यकांत तथा अतुल गुप्ता के बेटे शशांक की शादी विश्व विख्यात हिमक्रीडा केंद्र औली मेें होगी। अतुल गुप्ता के बेटे सूर्यकांत की शादी 18 से 20 जून को होगी तो अतुल गुप्ता के बेटे शशांक की शादी 20 से 22 जून तक होगी। इस शादी के निमित शुक्रवार को औली में भूमियाल देवता की पूजा अर्चना कर इन ऐतिहासिक शादियों को सकुशल संपन्न कराने की मनौती मांगी गई।
बताया जा रहा है कि इस शादी पर 200 करोड़ रूपए खर्च होंगे। स्विटजरलैंड से ही 5 करोड़ के नाना प्रकार के फूल लाकर शादी स्थल को गुलदस्ते के रूप में सजाया जाएगा। शादी समारोह का जिम्मा ई फोर्स इवेंट कंपनी को दिया गया है। बताया जा रहा है कि औली में 5 सितारा होटलनुमा टेंट कालोनी स्थापित की जाएगी। इसमें हर तरह की सुविधाएं मिलेंगी। शादी के लिए गुप्ता बंधु और उनके परिजन चॉपर से औली पहुंचेंगे। औली में 50 से 55 वॉलीबुड स्टार भी इस शादी में शामिल होंगे। इसके साथ ही 16 व 17 जून को स्थानीय लोगों को पहाड़ी व्यंजन पर आधारित भोजन भी गुप्ता बंधुओं की ओर से दिया जाएगा। जोशीमठ से औली तक रोपवे से ही स्थानीय लोग भी गुप्ता बंधुओं की तरफ से आवाजाही करेंगे। इसके लिए रोपवे को 16 से 22 जून तक के लिए बुक कर दिया गया है। इस शादी को यादगार बनाने के लिए कवायद शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि जोशीमठ से बदरीनाथ तक कई चॉपर भी लगेंगे। चॉपर के जरिए शादी में आए मेहमान बदरीनाथ भगवान के दर्शन भी करेंगे। उत्तराखंड में होने जा रही इस ऐतिहासिक शादी को लेकर उत्तराखंड सरकार भी आगे आ गई है। राज्य सरकार का मानना है कि इस तरह की शादी से स्थानीय लोगों को भी लाभ मिलेगा। इससे उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। 200 करोड़ की शादी के चलते भविष्य में देश विदेश की नामी हस्तियां भी उत्तराखंड की ओर रूख कर सकती हैं। इसलिए उत्तराखंड सरकार इस मामले को लेकर सक्रिय हो चली है। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गुप्ता बंधुओं समेत कई लोगों को उत्तराखंड में मौजूद डेस्टिनेशन में वेडिंग टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया है। मुख्यमंत्री की पहल पर ही गुप्ता बंधु उत्तराखंड की प्रमुख प्राकृतिक धरोहर के रूप में विख्यात औली में शादी समारोह को आयोजित करने को राजी हुए हैं। उन्होने कहा कि इससे भविष्य में वेडिंग टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा और लोगों की आर्थिकी को भी बल मिलेगा।
……

1 COMMENT

  1. You really make it seem so easy with your presentation but I find
    this matter to be really something which I think I would never
    understand. It seems too complex and extremely broad for me.
    I’m looking forward for your next post, I will try to get the hang of
    it!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here