Home उत्तराखण्ड दून पुलिस का भूमाफियाओं पर शिकंजा राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार

दून पुलिस का भूमाफियाओं पर शिकंजा राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार

443
0
SHARE

देहरादून। वादी दुर्गेश गौतम, ग्राम प्रधान जौहडी, थाना राजपुर देहरादून द्वारा थाना डालनवाला पर लिखित शिकायत दर्ज कि कुछ लोगों द्वारा मिलकर ग्राम समाज की 26 बीघा भूमि को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ग्राम समाज की करोडों के मूल्य की भूमि को फर्जी तरीके से बेच दिया गया। उक्त सूचना पर मु0अ0स0 13/18 धारा 420/447/467 468 /471/120बी भादवि थाना डालनवाला में पंजीकृत किया गया।
उक्त विवेचना के दौरान प्रकाश में आया कि कुल भूमि के गोपाल गोयनका द्वारा 0.489 हे0 तथा हरिनागर द्वारा शेष 0.244 हे0 के स्थान पर 1.489 हे0 के कुल 5 विक्रय पत्र अपनी पत्नी रंजना गोयनका व 0.244 हे0 भूमि के स्थान पर 1.244 हे0 भूमि क कुल 6 विक्रय पत्र गोपाल गोयनका को कर दिये गये। उक्त 11 विक्रय पत्रों में से 8 के दाखिल खारिज 2001 में तथा 3 के दाखिल खारिज 2003 में किये गये। अभियुक्त गणों से गोपाल गोयनका तथा रंजना गोयनका द्वारा 18 लाख 21 हजार में खरीदी गई। भूमि कुल 03 करोड रूपये में विनय कुमार विंडलास, अशोक विडलास, सुधीर विंडलास आदि को विक्रय कर दी गई तथा कूट करण के पश्चात बढाई गई। वांछित अभियुक्त हीरा सिंह बिष्ठ (राजस्व उ०नि०) निवासी दिव्य विहार धर्मपुर डाण्डा थाना नेहरू कालोनी जनपद देहरादून उम्र 59 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here