Home राज्य समाचार उत्तराखण्ड पिथौरागढ़ में युवक ने लगाया जबरन धर्मांतरण का आरोप, पत्नी समेत पांच...

पिथौरागढ़ में युवक ने लगाया जबरन धर्मांतरण का आरोप, पत्नी समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज

7
0

गंगोलीहाट में जबरन धर्मांतरण का आरोप, पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज

पिथौरागढ़ में युवक ने लगाया जबरन धर्मांतरण का आरोप, पत्नी समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज

पिथौरागढ़। सीमांत जिले के गंगोलीहाट क्षेत्र में जबरन धर्मांतरण का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। एक युवक की शिकायत पर पुलिस ने उसकी पत्नी और ससुराल पक्ष के लोगों समेत पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बोकटा गांव निवासी विवेक सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उनकी पत्नी यास्मीन और ससुराल पक्ष के लोग उन पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहे थे। शिकायत में बच्चे के साथ मारपीट, खतना कराने, नाम बदलने से जुड़े दस्तावेज तैयार कराने और कूटरचना के आरोप भी लगाए गए हैं।

विवेक सिंह के अनुसार वह नौकरी के सिलसिले में दिल्ली में रहते थे, जहां उनकी मुलाकात यास्मीन से हुई थी। उन्होंने बताया कि दोनों का विवाह वर्ष 2020 में गंगोलीहाट में हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था। आरोप है कि विवाह के बाद पहचान और दस्तावेजों को लेकर विवाद सामने आया तथा बाद में उन पर और उनके परिवार पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अप्रैल और मई 2026 में उनके साथ मारपीट हुई। इसके बाद वह अपने बच्चे के साथ गंगोलीहाट पहुंच गए, लेकिन आरोपियों द्वारा धमकी देने का सिलसिला जारी रहा।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर दिल्ली निवासी यास्मीन, साकिर अली, सज्जो बानो, परवेज और फिरोज के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज, कूटरचना तथा उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता अधिनियम की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।

पिथौरागढ़ के पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि युवक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सभी तथ्यों की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here