Home राज्य समाचार उत्तराखण्ड हेलंग के पास बड़ा हादसा: अलकनंदा नदी में गिरा ट्रक, चालक की...

हेलंग के पास बड़ा हादसा: अलकनंदा नदी में गिरा ट्रक, चालक की मौत

5
0

चमोली।

ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हेलंग के समीप शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बदरीनाथ की ओर जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया और अलकनंदा नदी में समा गया। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। बचाव दल ने नदी के तेज बहाव के बीच राहत एवं खोज अभियान चलाया। काफी प्रयासों के बाद चालक के शव को बरामद कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई।

जोशीमठ कोतवाली पुलिस के अनुसार ट्रक ऋषिकेश से बदरीनाथ की ओर जा रहा था। हेलंग क्षेत्र में अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह गहरी खाई में जा गिरा और सीधे अलकनंदा नदी में समा गया। ट्रक में चालक अकेला सवार था।

चारधाम यात्रा सीजन के दौरान बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही काफी बढ़ गई है। हाल के दिनों में इस मार्ग पर कई सड़क दुर्घटनाएं सामने आई हैं, जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ रही है।

प्रशासन ने पर्वतीय मार्गों पर वाहन चालकों से सावधानी बरतने और निर्धारित गति सीमा का पालन करने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here