Home राज्य समाचार उत्तराखण्ड माउंट एवरेस्ट इंटरनेशनल ताइक्वांडो में काविश तोमर को रजत पदक

माउंट एवरेस्ट इंटरनेशनल ताइक्वांडो में काविश तोमर को रजत पदक

8
0

चौथी माउंट एवरेस्ट अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में काविश तोमर ने जीता रजत पदक

देहरादून। देहरादून के उभरते ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन कर देश का मान बढ़ाया है। नेपाल की राजधानी में आयोजित प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में युवा खिलाड़ियों ने अपने दमदार खेल से सभी का ध्यान आकर्षित किया।

चौथी माउंट एवरेस्ट अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो का आयोजन 13 से 20 फरवरी तक Kathmandu, Nepal में भव्य रूप से किया गया। G1 श्रेणी की इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 23 देशों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

देहरादून से कोच शत्रुघ्न के नेतृत्व में चार खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में काविश तोमर ने कैडेट बॉयज ओवर 65 किलोग्राम भार वर्ग में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीतकर क्षेत्र और देश का नाम रोशन किया।

अन्य प्रतिभागियों में वंश तोमर (जूनियर 45 किग्रा), अनिया रावत (जूनियर गर्ल्स अंडर 42 किग्रा) और कशिश बोरा (कैडेट गर्ल्स अंडर 41 किग्रा) शामिल रहे। सभी खिलाड़ियों ने कठिन मुकाबलों में दमदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। ये सभी बच्चे द टॉन्सब्रिज स्कूल में पढ़ते हैं। इन्होंने स्कूल का भी नाम रोशन किया है।

प्रतियोगिता से लौटने पर खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर नेहा गॉड, राहुल गॉड, प्रदीप नौटियाल, सुधीर चौहान, कोच शत्रुघ्न और संतोष बोरा सहित कई गणमान्य लोगों ने खिलाड़ियों को सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने खिलाड़ियों को भविष्य में स्वर्ण पदक जीतने के लिए प्रेरित किया।

कोच शत्रुघ्न ने कहा कि बच्चों ने अनुशासन, समर्पण और कठिन परिश्रम के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में ये खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और बड़ी सफलताएं हासिल करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here