Sign in
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • खेल
  • क्राइम
  • धर्म
  • व्यापार
  • पर्यटन
Sign in
Welcome!Log into your account
Forgot your password?
Privacy Policy
Password recovery
Recover your password
Search
29.5 C
Dehradun
Tuesday, March 3, 2026
  • Sign in / Join
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Privacy Policy
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.
https://newsnetindia.com/
Google search engine
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • खेल
  • क्राइम
  • धर्म
  • व्यापार
  • पर्यटन
Home राज्य समाचार उत्तराखण्ड 15 दिन में जमा हो कलस्टर स्कूलों की डीपीआरः डॉ. धन सिंह...
  • राज्य समाचार
  • उत्तराखण्ड

15 दिन में जमा हो कलस्टर स्कूलों की डीपीआरः डॉ. धन सिंह रावत।

By
Web Editor
-
November 11, 2023
181
0
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

     देहरादून: 

    प्रदेशभर में चयनित कलस्टर स्कूलों की डीपीआर दो सप्ताह में निदेशालय को उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिये गये हैं, ताकि समय पर बजट आवंटित किया जा सके। शिक्षण सत्र को नियमित करने के दृष्टिगत आगामी सत्र से शिक्षक संगठनों के चुनाव पूरे प्रदेश में एक ही दिन कराये जायेंगे, जिसमें शत-प्रतिशत शिक्षकों को प्रतिभाग करेंगे। इसके लिये शिक्षक संगठनों के संविधान में संशोधन के प्रस्ताव मांगे गये हैं। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापकों के रिक्त पदों को पदोन्नति से भरने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दे दिये गये हैं।

    सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज विधानसभा स्थित सभाकक्ष में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने विभागीय उच्चाधिकारियों से जनपद भ्रमण की रिपोर्ट तलब कर प्रत्येक अधिकारी से संबंधित जनपदों की फीडबैक ली। डॉ. रावत ने कहा कि सूबे में शिक्षण व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के दृष्टिगत सरकार ने कई कदम उठाये हैं। जिसके तहत शासन एवं प्रशासन के अधिकारियों को प्रत्येक जनपद में जाकर विकासखंडवार विद्यालयों की समीक्षा कर रिपोर्ट करने के निर्देश दिये गये हैं जिसकी समीक्षा शिक्षा मंत्री स्वयं करेंगे। उन्होंने जनपद स्तर पर चयनित कलस्टर विद्यालयों की डीपीआर दो सप्ताह में निदेशालय को उपलब्ध कराने के निर्देश बैठक में दिये। साथ ही कहा कि जो जनपद समय पर डीपीआर उपलब्ध नहीं करायेंगे उनको बजट आवंटित नहीं किया जायेगा। डॉ. रावत ने कहा कि आगामी शैक्षणिक सत्र से पूरे प्रदेश में शिक्षक संगठनों के चुनाव एक ही दिन कराये जायेंगे, जिसमें सभी शिक्षक प्रतिभाग करेंगे। इसके लिये उन्होंने अधिकारियों को शिक्षक संगठनों से संविधान संशोधन हेतु प्रस्ताव आमंत्रित करने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर के राजकीय उच्चतर विद्यालयों में हेडमास्टर के रिक्त पद पूर्व की भांति शत-प्रतिशत पदोन्नति से भरे जायेंगे। जबकि राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रधानाचार्य के रिक्त पदों को 50 फीसदी पदोन्नति व 50 फीसदी राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से भरे जाने का निर्णय लिया गया है।

    बैठक में अपर सचिव शिक्षा रंजना राजगुरू, योगेन्द्र यादव, महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा बंशीधर तिवारी, अपर सचिव एम.एम. सेमवाल, निदेशक माध्यमिक शिक्षा सीमा जौनसारी, निदेशक एससीईआरटी वंदना गर्ब्याल, संयुक्त सचिव जे.एल. शर्मा, बी.एस. बेरा, उप सचिव अनिल कुमार पाण्डे, अपर निदेशक बेसिक एस.पी. खाली सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

    • TAGS
    • DPR
    • Dr. Dhan Singh Rawat
    • of cluster
    • School's
    • should be
    • submitted in 15 days
    Facebook
    Twitter
    Pinterest
    WhatsApp
      Previous articleमुख्यमंत्री ने मिट्टी के दिये क्रय कर किया डिजिटल माध्यम से भुगतान।
      Next articleत्योहार के दिन दर्दनाक हादसा, तीन की मौत, दो घायल
      Web Editor
      Web Editor
      https://newsnetindia.com

      RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

      रुड़की में नकली करेंसी का भंडाफोड़, होली से पहले बड़ी कार्रवाई

      उत्तराखंड CAMPA संचालन समिति की 12वीं बैठक सम्पन्न

      जनदर्शन में सख्त डीएम, लापरवाही पर वेतन रोका

      - Advertisement -
      0FansLike
      0SubscribersSubscribe

      EDITOR PICKS

      रुड़की में नकली करेंसी का भंडाफोड़, होली से पहले बड़ी कार्रवाई

      Web Editor - March 3, 2026 0
      रुड़की: रुड़की,  हरिद्वार जनपद के रुड़की क्षेत्र में पुलिस ने त्योहार से ठीक पहले नकली मुद्रा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को...

      उत्तराखंड CAMPA संचालन समिति की 12वीं बैठक सम्पन्न

      March 3, 2026

      जनदर्शन में सख्त डीएम, लापरवाही पर वेतन रोका

      March 3, 2026

      अमित शाह के हरिद्वार दौरे की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया...

      March 3, 2026

      पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चमियाला पार्किंग व डीडीहाट टैक्सी...

      March 3, 2026

      हिमालय के खूबसूरत ट्रैकिंग रूट्स से परिचित कराएगा टिहरी लेक फेस्टिवल

      March 3, 2026

      News Net India
      Editor:- Anurag Patani
      Address:- 63 B Rajpur Road Dehradun, Uttarakhand, 248001
      Email:- newsnetindiamail@gmail.com
      Phoneno:- +91-9719414231

      Editor Desk

      • रुड़की में नकली करेंसी का भंडाफोड़, होली से पहले बड़ी कार्रवाई
      • उत्तराखंड CAMPA संचालन समिति की 12वीं बैठक सम्पन्न
      • जनदर्शन में सख्त डीएम, लापरवाही पर वेतन रोका
      • अमित शाह के हरिद्वार दौरे की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण
      • पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चमियाला पार्किंग व डीडीहाट टैक्सी स्टैंड पर फोकस, समयबद्ध पूर्णता पर जोर

      रुड़की में नकली करेंसी का भंडाफोड़, होली से पहले बड़ी कार्रवाई

      Web Editor - March 3, 2026 0
      रुड़की: रुड़की,  हरिद्वार जनपद के रुड़की क्षेत्र में पुलिस ने त्योहार से ठीक पहले नकली मुद्रा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को...
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Disclaimer
      • Contact Us
      © 2025 Newsnetindia All rights reserved.