Home राज्य समाचार उत्तराखण्ड देहरादून : शिमला बाईपास पर युवक पर फायरिंग, गोली पेट को छूकर...

देहरादून : शिमला बाईपास पर युवक पर फायरिंग, गोली पेट को छूकर निकली; बदमाश फरार

2
0

देहरादून। राजधानी में पटेल नगर कोतवाली क्षेत्र के बड़ोवाला स्थित ग्रास फार्म, शिमला बाईपास रोड के पास बाइक सवार बदमाशों ने स्कूटी सवार युवक पर फायरिंग कर दी। गोली युवक के पेट को छूकर निकल गई, जिससे वह घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

बताया गया कि घायल युवक उज्जीवन बैंक में कार्यरत है और घटना के समय अपनी कजिन के साथ स्कूटी से जा रहा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने उसे निशाना बनाकर गोली चला दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा फायरिंग करने वाले आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में वारदात के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। घायल युवक से भी घटना के संबंध में जानकारी ली जा रही है और मौके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

सीओ सदर अंकित कंडारी के अनुसार, फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। मामले की जांच जारी है और आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

चाकू से जानलेवा हमले में चार गिरफ्तार

देहरादून। रायपुर थाना क्षेत्र के वाणी विहार में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पूर्व में हुए विवाद के चलते युवक पर हमला किया गया था। घटना के बाद चारों आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहे थे। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here