Home राज्य समाचार उत्तराखण्ड फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप के खिलाफ मुकदमा दर्ज, ब्राह्मण समाज के खिलाफ...

फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप के खिलाफ मुकदमा दर्ज, ब्राह्मण समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप

129
0

फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप के खिलाफ मुकदमा दर्ज, ब्राह्मण समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप

पुलिस को कुछ दिन पहले ब्राह्मण समाज के लोगों ने बॉलीवुड अभिनेता अनुराग कश्यप के खिलाफ तहरीर दी गई थी। आरोप लगाया था कि अनुराग ने ब्राह्मण समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई

ब्राह्मण समाज पर कथित आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने तहरीर के आधार पर बॉलीवुड फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले में ब्राह्मण समाज की ओर से अनुराग कश्यप के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।

सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को कुछ दिन पहले ब्राह्मण समाज के लोगों ने बॉलीवुड अभिनेता अनुराग कश्यप के खिलाफ तहरीर दी गई थी। आरोप लगाया था कि अनुराग ने ब्राह्मण समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है। बताया था कि अनुराग ने अपने ट्विटर हैंडल पर आने वाली फिल्म को चर्चा में लाने के उद्देश्य से आपत्तिजनक टिप्पणी की है।

इस मामले में ब्राह्मण समाज ने पुलिस से केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। एएसपी कुश मिश्रा ने बताया कि एडवोकेट आशीष पंडित की तहरीर पर फिल्म निर्माता अनुराग निवासी बंगला नंबर 64, अमर नगर 1 सेवन बंगला अंधेरी पश्चिम मुंबई के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here