Home राज्य समाचार उत्तराखण्ड आंगनवाड़ी कार्यकर्ती/ सेविका/ मिनी कर्मचारी संगठन के प्रदर्शन के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं...

आंगनवाड़ी कार्यकर्ती/ सेविका/ मिनी कर्मचारी संगठन के प्रदर्शन के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगो पर सीएम ने दिया आश्वासन…रेखा नेगी

71
0

देहरादून

सोमवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ती सेविका मिनी कर्मचारी संगठन उत्तराखंड के बैनर तले संगठन की प्रदेश अध्यक्ष रेखा नेगी के नेतृत्व में प्रदेश की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओ ने हजारों की संख्या में मुख्यमंत्री आवास कूच किया।

इसमें प्रदेश भर के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में एकत्रित होकर सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए नारे बाजी की। जिसके बाद पुलिस और प्रशासन ने महिलाओं को गांधी पार्क ही रुके रहने और सीएम आवास कूच टालने की बात की परन्तु बाद में प्रशासन ने उनकी बात मानी और कूच की इजाजत दी। और शाम तक जमी महिलाओं के प्रतिनिधिमंडल को सीएम धामी से मुलाकात का मौका दिया गया।

प्रदेश अध्यक्ष रेखा नेगी द्वारा बताया गया कि सीएम ने उनकी मानदेय सहित कई मांगों को लेकर सहमति प्रदान की।मंगलवार को सचिवालय में अधिकारियों संग वार्ता के आश्वासन के उपरांत महिलाओं ने धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठता मिलने पर मानदेय बढ़ोतरी एव सुपरवाइजर पदों पर प्रतिवर्ष आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से पदोन्नति करने की मांग प्रस्तुत की। उन्होंने मोबाइल फोन पर ₹385 का नेट रिचार्ज करने की मांग रखी।

संगठन ने रैली के माध्यम से मांग उठाई कि सहायिका की बहनों को उनके ही केंद्र में पदोन्नति प्रदान की जाए।

रैली दिलाराम चौक से होते हुए हाथीबडकला पर प्रशासन द्वारा रोक दिया गया। जिस कारण से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और पुलिस प्रशासन के बीच काफी झड़प हुई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने रोके जाने पर नारेबाजी की व सरकार पर अनदेखी करने का आरोप जडा। सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रोके गए स्थल के समीप ही धरना शुरू कर दिया। प्रदेश भर से आए सभी पदाधिकारी एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता माननीय मुख्यमंत्री जी से मुलाकात करने की बात को लेकर अड़ी रही।

धरना स्थल पर प्रदेश अध्यक्ष रेखा नेगी द्वारा अपनी मांगो को लेकर मांग पत्र पढा गया। रैली में प्रदेश भर से आए लोगों ने प्रतिभाग किया। जिनमें प्रमुख रूप से

पुष्पा सजवान कोर कमेटी मेंबर,बीना तड़ियाल कोर कमेटी मेंबर,आसिया बेगम कोर कमेटी मेंबर,उर्मिला तोमर कोर कमेटी मेंबर

प्रदेश कोषाध्यक्ष हरिद्वार से पूनम द

देवी,प्रदेश संगठन मंत्री चम्पावत से गोविन्दी मेहता,प्रदेश मीडिया प्रभारी रुद्रप्रयाग से सुनीता भटृ,प्रदेश सदस्य रुद्रप्रयाग से उपासना सेमवाल,प्रदेश सदस्य पौड़ी से बसंती रावत,प्रदेश सदस्य पद हेतु टिहरी से सरोजिनी अन्थ्वाल,प्रदेश सदस्य उत्तरकाशी से रुक्मणी सेमवाल,प्रदेश सदस्य देहरादून से संध्या नेगी,प्रदेश सदस्य चमोली से कस्तूरबा देवी,प्रदेश सदस्य पद हेतु हरिद्वार से अंजू पाल,प्रदेश सदस्य पद हेतु बागेश्वर से कु. भावना,

प्रदेश सदस्य पद हेतु नैनीताल से कु.धनपा बिष्ट,प्रदेश सदस्य पद हेतु उधम सिंह नगर से कुसुम लता,जिला अध्यक्ष पौड़ी पूनम कैंतुरा,जिला अध्यक्ष उत्तरकाशी विजयलक्ष्मी नौटियाल,जिला अध्यक्ष टेहरी ममता रतूडी,जिला अध्यक्ष हरिद्वार रितेश चौहान,जिला अध्यक्ष रुद्रप्रयाग सुनीता बर्थवाल,जिला अध्यक्ष बागेश्वर भगवती जोशी,जिला अध्यक्ष अल्मोड़ा रजनी बगड़वाल,जिला अध्यक्ष चंपावत मीनाबोरा,जिला अध्यक्ष पिथौरागढ़ नीमा जोशी,जिला अध्यक्ष नैनीताल रेखा आर्य,जिला अध्यक्ष देहरादून पिंकी सिंह,जिला प्रभारी उधम सिंह नगर चंद्रावती,दिनीता रावत,कविता पटवाल, गीत चौधरी, कृतना शर्मा, ज्योति बिष्ट आदि मौजूद रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here