Home देश 92 साल की उम्र में आशा भोसले का निधन, संगीत जगत शोक...

92 साल की उम्र में आशा भोसले का निधन, संगीत जगत शोक में

7
0

मुंबई:

हिंदी सिनेमा जगत से बेहद दुखद खबर सामने आई है। सुरों की मल्लिका और दिग्गज गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से पूरे फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

परिवार की ओर से उनके बेटे आनंद भोसले ने निधन की पुष्टि की है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि लोग कल सुबह 11 बजे लोअर परेल स्थित कासा ग्रांडे में अंतिम दर्शन कर सकेंगे। इसके बाद शाम 4 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिग्गज गायिका का निधन कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ। उनके निधन से संगीत जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। दशकों तक अपनी सुरीली आवाज से लाखों दिलों पर राज करने वाली आशा भोसले के जाने से उनके चाहने वाले बेहद दुखी हैं।

उनके निधन की खबर सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री में मातम पसर गया है। कई सेलेब्स और फैंस सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। सिंगर जुबिन नौटियाल समेत कई कलाकारों ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया है।

आशा भोसले ने अपने करियर में हजारों गानों को अपनी आवाज दी और भारतीय संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here