Home उत्तराखंड की ताज़ा खबर देर रात्रि में हुई बारिश के चलते आज प्रातःकाल मुनकटिया के पास...

देर रात्रि में हुई बारिश के चलते आज प्रातःकाल मुनकटिया के पास मार्ग रहा बाधित।

236
0

इस स्थान पर मार्ग के सुचारु होने तक श्रद्धालुओं को अतिरिक्त 6 कि.मी. की पैदल यात्रा करनी पड़ी।

मौसम पूर्वानुमान के अनुरूप प्री-मानसूनी सीजन में हो रही बारिश के चलते देर रात्रि में हुई बारिश के कारण जनपद रुद्रप्रयाग के कोतवाली सोनप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत मुनकटिया के समीप शटल सेवा के संचालन में उपयोग में आने वाला मार्ग ऊपर पहाड़ी से मलबा पत्थर आने से बाधित हो गया था। जिस कारण यहां पर न केवल पैदल बल्कि वाहनों की आवाजाही के लिए भी मार्ग पूर्ण रूप से बन्द हो गया था। यात्रा पर आवागमन कर रहे श्रद्धालुओं को उनकी सुरक्षा के दृष्टिगत सोनप्रयाग व गौरीकुण्ड क्षेत्रान्तर्गत होल्ड करवाया गया। सम्बन्धित कार्यदायी संस्थाओं के स्तर से यहां पर मार्ग खोले जाने की कार्यवाही प्रारम्भ की गयी, परन्तु लगातार हो रही बारिश व मलबा पत्थर के गिरते रहने से मार्ग खोलने में दिक्कतें आयी। बारिश के थमने व मार्ग को पैैदल चलने लायक बनाये जाने पर यात्रियों के ग्रुप को इस क्षेत्र से पैदल पार करवाते हुए गौरीकुण्ड की ओर भिजवाया गया। इसी प्रकार से गौरीकुण्ड क्षेत्र में रुके यात्रियों को सोनप्रयाग आने दिया गया। यात्रियों के आवागमन की संख्या कम होने पर पुनः इस मार्ग की सफाई कर मार्ग को वाहनों के आवागमन के लिए सुचारु कर वर्तमान समय मे इस स्थान पर वाहनों का आवागमन सुचारु करा दिया गया है। इसी प्रकार से लगातार हो रही बारिश के कारण गौरीकुण्ड से केदारनाथ धाम तक का पैदल मार्ग भी चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। ऐसे में श्री केदारनाथ धाम आ रहे श्रद्धालुओं से अपील है कि वे मौसम पूर्वानुमान के हिसाब से अपनी यात्रा प्लान करें व पुलिस प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में अपनी यात्रा करें।

सोशल मीडिया सैल पुलिस कार्यालय रुद्रप्रयाग।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here