Home राज्य समाचार उत्तराखण्ड व्यापारियों ने जल संस्थान कार्यालय में करी तालाबंदी

व्यापारियों ने जल संस्थान कार्यालय में करी तालाबंदी

112
0
रिपोर्टर मनोज तांगड़िया

बागेश्वर शहर में विभिन्न होटल रेस्टोरेंट में पानी के बढ़े बिल मिलने पर नगर के व्यापारियों ने कड़ी आपत्ति जताई है। नाराज व्यापारियों जल संस्थान कार्यालय में ताले जड़ दिए। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि यदि उनके मांगों की अनदेखी की गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

बाईट 01 कविजोशी, अध्यक्ष नगर व्यपार मंडल

व्यापार मंडल अध्यक्ष कवि जोशी के नेतृत्व में नगर के व्यापारी जल संस्थान कार्यालय पहुंचे। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा की होटल, रेस्टोरेंट व्यापारियों का कहना है की पानी का बिल 10 से 15 हजार रुपये तक उनका बिल आ रहा है। जितना पानी उनके द्वारा खर्चा भी नहीं किया जा रहा है। उनके द्वारा कई बार जिलाधिकारी और जल संस्थान को बड़े बिलों में सुधार करने की मांग की गई, लेकिन इन बिलों में सुधार नहीं हुआ। व्यवस्था से नाराज व्यापार मंडल में जल संस्थान कार्यालय में तालाबंदी कर एक दिवसीय धरना दिया है। उन्होंने कहा कि जल्द बिलों में सुधार नहीं किया जाता है जल्द ही जल संस्थान कार्यालय में अनिश्चितकालीन धरना देने को बाध्य होंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here