Sign in
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • खेल
  • क्राइम
  • धर्म
  • व्यापार
  • पर्यटन
Sign in
Welcome!Log into your account
Forgot your password?
Privacy Policy
Password recovery
Recover your password
Search
27.5 C
Dehradun
Wednesday, April 15, 2026
  • Sign in / Join
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Privacy Policy
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.
https://newsnetindia.com/
Google search engine
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • खेल
  • क्राइम
  • धर्म
  • व्यापार
  • पर्यटन
Home राज्य समाचार उत्तराखण्ड उत्तराखण्ड में समान नागरिक संहिता के लिए गठित समिति ने ड्राफ्ट मुख्यमंत्री...
  • राज्य समाचार
  • उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड में समान नागरिक संहिता के लिए गठित समिति ने ड्राफ्ट मुख्यमंत्री को सौंपा।  

By
Web Editor
-
February 2, 2024
154
0
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

    उत्तराखण्ड में समान नागरिक संहिता के लिए गठित समिति ने ड्राफ्ट मुख्यमंत्री को सौंपा।

    उत्तराखण्ड में समान नागरिक संहिता के लिये सेवानिवृत्त न्यायाधीश श्रीमती रंजना प्रकाश देसाई के नेतृत्व में बनी समिति ने शुक्रवार को  ड्राफ्ट मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपा। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि  विधानसभा चुनाव 2022 से पूर्व हमने उत्तराखण्ड राज्य की जनता से भारतीय जनता पार्टी के संकल्प के अनुरूप उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लाने का वादा किया था।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने वादे के मुताबिक हमने सरकार गठन के तुरंत बाद ही पहली कैबिनेट की बैठक में ही समान नागरिक संहिता बनाने के लिए एक विशेषज्ञ समिति के गठन का निर्णय लिया था और 27 मई 2022 को उच्चतम न्यायालय की सेवानिवृत्त न्यायाधीश श्रीमती रंजना प्रकाश देसाई के नेतृत्व में पांच सदस्यीय समिति गठित की गई। समिति में सिक्किम उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश श्री प्रमोद कोहली , उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्य सचिव श्री शत्रुघ्न सिंह, दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो० सुरेखा डंगवाल एवं समाजसेवी श्री मनु गौड़ को सम्मिलित किया गया। समिति द्वारा दो उप समितियों का गठन भी किया गया। जिसमें से एक उपसमिति का कार्य “संहिता“ का प्रारूप तैयार करने का था। दूसरी उप समिति का कार्य प्रदेश के निवासियों से सुझाव आमंत्रित करने के साथ ही संवाद स्थापित करना था। समिति द्वारा देश के प्रथम गांव माणा से जनसंवाद कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए प्रदेश के सभी जनपदों में सभी वर्ग के लोगों से सुझाव प्राप्त किये गये। इस दौरान कुल 43 जनसंवाद कार्यक्रम किये गये और प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहनों के साथ 14 जून 2023 को नई दिल्ली में चर्चा के साथ ही संवाद कार्यक्रम पूर्ण किया गया।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि समिति द्वारा अपनी रिपोर्ट तैयार करने के लिये समाज के हर वर्ग से सुझाव आमंत्रित करने के लिये 08 सितम्बर 2022 को एक वेब पोर्टल लॉन्च करने के साथ ही राज्य के सभी नागरिकों से एसएमएस और वाट्सअप मैसेज द्वारा सुझाव आमंत्रित किये गये। समिति को विभिन्न माध्यमों से दो लाख बत्तीस हजार नौ सौ इक्सठ (2,32,961) सुझाव प्राप्त हुए। जो कि प्रदेश के लगभग 10 प्रतिशत परिवारों के बराबर है। लगभग 10 हजार लोगों से संवाद एवं प्राप्त लगभग 02 लाख 33 हजार सुझावों का अध्ययन करने हेतु समिति की 72 बैठकें आहूत की गई। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा समिति से रिपोर्ट प्राप्त कर राज्य की जनता एवं राज्य सरकार की ओर से समिति के सभी विद्वान सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया और आशा की गई कि समिति के सदस्यों का यह योगदान राज्य ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिये एक मील का पत्थर साबित होगा।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार इस रिपोर्ट का अध्ययन और परीक्षण कर यथाशीघ्र उत्तराखंड राज्य के लिये समान नागरिक संहिता कानून का प्रारूप तैयार कर संबंधित विधेयक को आगामी विधान सभा के विशेष सत्र में रखेगी। इस कानून को लागू करने की दिशा में सरकार तेजी से आगे बढ़ेगी।
    इस अवसर पर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, सचिव श्री आर. मीनाक्षी सुंदरम, श्री विनय शंकर पाण्डेय, विशेष सचिव श्री पराग मधुकर धकाते, समान नागरिक संहिता के सदस्य सचिव श्री अजय मिश्रा एवं महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी उपस्थित थे।

    • TAGS
    • for Uniform Civil Code
    • formed
    • in Uttarakhand submitted
    • the committee.
    • the draft to the Chief Minister.
    Facebook
    Twitter
    Pinterest
    WhatsApp
      Previous articleसमान नागरिक संहिता पर बने गीत ‘‘आ रहा है यू.सी.सी.’’ का विमोचन किया।
      Next articleमुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री भारी उद्योग डॉ० महेन्द्र नाथ पाण्डेय से भेंट की।
      Web Editor
      Web Editor
      https://newsnetindia.com

      RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

      उत्तराखंड में शिक्षा सुधार की बड़ी पहल, 50 स्विफ्ट स्कूल शुरू

      हेली सेवा से जुड़ा पंतनगर, नौकुचियाताल के लिए पहली उड़ान रवाना

      वनाग्नि रोकथाम को लेकर मुख्य सचिव सख्त, दिए अहम निर्देश

      - Advertisement -
      0FansLike
      0SubscribersSubscribe

      EDITOR PICKS

      उत्तराखंड में शिक्षा सुधार की बड़ी पहल, 50 स्विफ्ट स्कूल शुरू

      Web Editor - April 15, 2026 0
      देहरादून: उत्तराखंड में शिक्षा व्यवस्था को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है. प्रदेश में जल्द ही 50...

      हेली सेवा से जुड़ा पंतनगर, नौकुचियाताल के लिए पहली उड़ान रवाना

      April 15, 2026

      वनाग्नि रोकथाम को लेकर मुख्य सचिव सख्त, दिए अहम निर्देश

      April 15, 2026

      हरिद्वार: फर्जी पहचान से नाबालिग का शोषण, आरोपी गिरफ्तार

      April 15, 2026

      ट्रेन में दिनदहाड़े लूट, 7 लाख लेकर कूदे बदमाश

      April 15, 2026

      SSC Phase-14 भर्ती: 3003 पदों पर आवेदन शुरू

      April 15, 2026

      News Net India
      Editor:- Anurag Patani
      Address:- 63 B Rajpur Road Dehradun, Uttarakhand, 248001
      Email:- newsnetindiamail@gmail.com
      Phoneno:- +91-9719414231

      Editor Desk

      • उत्तराखंड में शिक्षा सुधार की बड़ी पहल, 50 स्विफ्ट स्कूल शुरू
      • हेली सेवा से जुड़ा पंतनगर, नौकुचियाताल के लिए पहली उड़ान रवाना
      • वनाग्नि रोकथाम को लेकर मुख्य सचिव सख्त, दिए अहम निर्देश
      • हरिद्वार: फर्जी पहचान से नाबालिग का शोषण, आरोपी गिरफ्तार
      • ट्रेन में दिनदहाड़े लूट, 7 लाख लेकर कूदे बदमाश

      उत्तराखंड में शिक्षा सुधार की बड़ी पहल, 50 स्विफ्ट स्कूल शुरू

      Web Editor - April 15, 2026 0
      देहरादून: उत्तराखंड में शिक्षा व्यवस्था को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है. प्रदेश में जल्द ही 50...
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Disclaimer
      • Contact Us
      © 2025 Newsnetindia All rights reserved.