Home उत्तराखण्ड मैक्स खाई में गिरी, 3 की मौत 8 घायल

मैक्स खाई में गिरी, 3 की मौत 8 घायल

618
1
SHARE

पौड़ी। ऋषिकेश से बनचूरी जा रही मैक्स कार यमकेश्वर ब्लाॅक के सार गांव के नजदीक खाई मे गिरने से 3 लोगों की मौत हो गयी जबकि 8 अन्य घायल हो गये। घटना शुक्रवार सुबह 11.30 बजे की बताई जा रही है। जिला प्रशासन, पुलिस व आपदा की बचाव राहत टीमें मौके पर पहंुंच गयी है और बचाव राहत कार्य जारी है।
आपदा कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जीप आज सुबह ऋषिकेश से बनचूरी के लिए सवारियां लेकर चली। यह जीप अनियंत्रित होकर यमकेश्वर ब्लाॅक के सार गांव के नजदीक अनियंत्रित होकर गहरी खाई मे जा गिरी। इस जीप में कुल 11 लोग सवार थे। ग्रामीणों ने जीप खाई में गिरने की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद आपदा राहत टीमें मौके पर पहंुची और उन्होंने बचाव राहत कार्य शुरू किया। बचाव राहत कार्य के दौरान जानकारी मिली की गाड़ी में सवार 3 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 8 अन्य घायल हो चुके है। अभी मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पायी है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here