Home उत्तराखण्ड खरीफ के बीज उत्पादन के सिखाये गुर

खरीफ के बीज उत्पादन के सिखाये गुर

375
0
SHARE

दीपक भारद्वाज
सितारगंज। सितारगंज के गांव थारू बाघोरी में खरीफ फसलों का बीज उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम में गोविन्द बल्लभ पन्त कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय पन्तनगर के वैज्ञानिकों द्वारा बीज परियोजना, भा०कृ०अ०प० के अंतर्गत जनजातीय उप कार्यक्रम के तहत किसानों को धान के बीज के उत्पादन के बारे में दी गयी विस्तृत जानकारी। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुँचे क्षेत्रीय विधायक सौरभ बहुगुणा के हाथों वितरित कराये गए किसानों को धान के प्रमाणित बीज।
वहीं क्षेत्रिय विधायक सौरभ बहुगुणा का कहना था कि गोविन्द बल्लभ पंत विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को धान की फसल को कैसे बोया जाये इस बारे में किसानों को बड़ी अच्छी जानकारी दी गयी है।इससे किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा। मोदी द्वारा किसानों की दुगनी आय करने का जो लक्ष्य है। उसके लिए किसानों को उन्नत बीज बोने को लेकर जानकारी दी जा रही है। सरकार किसानों के लिए हर सभवः प्रयास कर रही है।इनके द्वारा गांव-2 जाकर किसानों को फसल के उन्नत बीज बोने के लिए जानकारी दी जायेगी। जिससे किसान अच्छी फसलो को बोकर उनसें अच्छी पैदावार व अच्छा मुनाफा कमा सकेंगे। वहीं वैज्ञानिको ने जानकारी देते हुए बताया कि किसानों की आय दुगनी करने का मोदी सरकार का सपना साकार करने को लेकर हम लोग गांव-2 जाकर किसानों को उन्नत बीज बोने की सलाह दे रहे है। साथ ही फसल को बोने की विधि बता रहे है। साथ ही धान के बीज बनाने को लेकर किसानों को उत्साहित किया जा रहा है। जिससे किसानों की आय आने वाले समय मे दुगनी हो सके। वहीं हमारे द्वारा प्रमाणित बीज किसानों को मुफ्त में बाटे जा रहे है, जिससे किसानों की फसल अच्छी हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here