Home उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री ने नैनीताल जिलें को दी करोड़ों योजनाओं की सौगात।

मुख्यमंत्री ने नैनीताल जिलें को दी करोड़ों योजनाओं की सौगात।

42
0
SHARE

मुख्यमंत्री ने नैनीताल जिलें को दी करोड़ों योजनाओं की सौगात।

हल्द्वानी में किया 778 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास।

काठगोदाम बस टर्मिनल से पूरे कुमाऊं के लोगों को मिलेगा लाभः मुख्यमंत्री

हल्द्वानी जैसी हिंसा दुबारा न हो इसके लिये सरकार ने उठाए कड़े कदम।

देवभूमि के स्वरूप को किसी भी हालत में बदलने नही दिया जायेगा।

देहरादून व हल्द्वानी में स्थापित होगा मोटर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट।

प्रधानमंत्री मोदी उत्तराखंड के विकास के लिए संकल्पबद्धः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में 778.14 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया, जिसमें काठगोदाम रोडवेज बस टर्मिनल, आरटीओ कार्यालय व अन्य योजनायें शामिल हैं। महाशिवरात्रि व महिला दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुये कहा कि देवभूमि का मूल स्वरूप किसी भी कीमत पर बिगड़ने नही दिया जायेगा।  उन्होंने कहा कि बनभूलपुरा घटना को अंजाम देने वाले एक-एक दंगाई को जब तक सलाखों के पीछे नहीं डाल दिया जाता, तब तक हमारी सरकार चैन से नहीं बैठेगी। जिन लोगों ने कानून के काम को रोकने का कार्य किया है जो भी दोषी होगा उनके खिलाफ जांच होगी। उन्होंने कहा प्रदेश में जिन लोगों ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुचाया है वसूली भी उन्ही दंगाइयों से होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रदेश में इन्फ्रास्क्टचर, पर्यावरण सुरक्षा एवं आधुनिक विकास के साथ-साथ सांस्कृतिक विकास के लिए भी विशेष अभियानों का संचालन किया जा रहा है। राज्य में रोजगार के नए अवसर पैदा करने के लिए, राज्य में पलायन को रोकने के लिए, पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए और राज्य की आधारभूत व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए सरकार द्वारा नीतिगत योजनाओं का खाका तैयार किया गया है।

अपने सम्बोधन में केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट ने कहा कि आज प्रदेश में विकास की लहर चल रही है और प्रदेश  विकास के पथ  पर अग्रसर हो रहा है। उन्होंने कहा हल्द्वानी शहर की फिजा भी परिवर्तित होने वाली है। देश के प्रधानमंत्री का देवभूमि उत्तराखण्ड के लिए अनेकों कार्यों का जो संकल्प लिया है जल्द ही धरातल पर उतरने वाले है।

कार्यक्रम में विधायक बंशीधर भगत, दीवान सिंह बिष्ट, डा0 मोहन सिंह बिष्ट, सरिता आर्या, रामसिंह कैडा, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, दर्जा राज्य मंत्री डा0 अनिल कपूर डब्बू, सुरेश भट्ट, जिला पंचायत उपाध्यक्ष आनंद सिंह दरम्वाल, पूर्व मेयर डा0 जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला, सचिव परिवहन अरविंद सिंह हयांकी, जिलाधिकारी वंदना, एसएसपी पीएन मीणा, नगर आयुक्त श्री विशाल मिश्रा के साथ ही बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।