Home उत्तराखण्ड अपर आयुक्त खाद्य संरक्षा डॉ आरके सिंह ने दिए दीपावली पर्व पर...

अपर आयुक्त खाद्य संरक्षा डॉ आरके सिंह ने दिए दीपावली पर्व पर मिलावटखोरों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

36
0
SHARE
उत्तराखंड में मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचने वालों पर होगी सख्ती, जनता को शुद्ध एवं गुणवत्ता परक सामग्री उपलब्ध कराना प्राथमिकता – डॉ आर के सिंह
देहरादून, ब्यूरो। उत्तराखंड में प्रकाश पर्व दीपावली त्यौहार से पहले मिलावटखोरों के साथ ही खाद्य संरक्षा विभाग भी ताबड़तोड़ छापेमारी के लिए तैयार है। त्यौहारी सीजन में मिलावटी खाद्य पदार्थाे की बिक्री करने वाले सक्रिय हो गए हैं। खाद्य संरक्षा विभाग की इन पर पैनी नजर रहेगी। मिलावटी खाद्य पदार्थाे की बिक्री रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने पुख्ता तैयारियां की हैं। राज्य में मिलावट के खिलाफ विशेष अभियान शुरू हो चुका है।

इसके तहत मिलावटखोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आम जनमानस को त्यौहारी सीजन में शुद्ध एवं गुणवत्तापरक सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अपर आयुक्त खाद्य संरक्षा डॉ आरके सिंह द्वारा अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए गए हैं।

उन्होंने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम गठित करते हुए संदिग्ध कारोबारियों को चिन्हित करते हुए स्थानीय पुलिस प्रशासन के सहयोग से कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मिलावट खोरों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी अपर आयुक्त खाद्य संरक्षा डॉ आर के सिंह ने कहा दीपावली पर दूध, मावा, पनीर और मिठाइयों जैसे खाद्य पदार्थों में भारी मिलावट की शिकायतें लगातार सामने आती रहती हैं।

इससे जनहानि या बीमारियों जैसे नुकसान की आशंका बनी रहती है। इसे देखते हुए इस बार ये विशेष अभियान चलाया जा है।