Home उत्तराखण्ड आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का हरिद्वार में जोरदार स्वागत

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का हरिद्वार में जोरदार स्वागत

858
0
SHARE

हरिद्वार। आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत हरिद्वार पंहुचे। रेलवे स्टेशन पहुंचने पर संघ प्रमुख का जोरदार स्वागत किया गया। स्टेशन पर बड़ी संख्या में संघ और भाजपा कार्यकर्ता भी पहुंचे। मंत्री मदन कौशिक और मोहन भागवत स्टेशन से सीधे पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी के आश्रम पंहुचे।
मोहन भागवत के आश्रम पंहुचने पर संघ के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। आश्रम पहुंचने पर भागवत ने सबसे पहले संघ की सांयकालीन शाखा में पंहुचकर ध्वज प्रणाम किया और संघ की प्रार्थना की। इसके बाद भागवत स्वामी अवधेशानंद के साथ अंदर चले गए। आश्रम में संघ के क्षेत्रीय प्रचारक आलोक कुमार, प्रान्त प्रचारक युद्धवीर सिंह, जिला संघ चालक रोहिताश सिंह, नगर संघ चालक नरेंद्र पाल, प्रांतीय प्रचार प्रमुख अनिल गुप्ता आदि पदाधिकारी और स्वयंसेवक मौजूद रहे।
जानकारी के अनुसार भागवत की अवधेशानंद और अन्य बड़े संतो से बातचीत होगी। इसके बाद सुबह भागवत संतो की बैठक में भाग लेंगे। सुबह पहले भागवत आश्रम में बने पारे के बने शिवलिंग पर शिव का रुद्राभिषेक करेंगे। भागवत आज करीब 10 बजे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से भी भेंट करेंगे।
भागवत की हरिद्वार यात्रा के कई मायने निकाले जा रहे हैं। माना जा रहा है कि भागवत की संतो के साथ बैठक में राम मंदिर पर कोई निर्णायक बातचीत हो सकती हैं। उनकी यात्रा को भाजपा की केंद्र सरकार के मिशन 2019 की तैयारियों से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here