Home उत्तराखण्ड आय से अधिक संपत्ति मामले में गिरफ्तार पूर्व आईएएस मिली जमानत।

आय से अधिक संपत्ति मामले में गिरफ्तार पूर्व आईएएस मिली जमानत।

43
0
SHARE

देहरादून:

आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार पूर्व आईएएस रामविलास यादव को जमानत मिल गई है। शासकीय अधिवक्ता विजिलेंस कोर्ट अनुज साहनी ने बताया कि रामविलास यादव को पूर्व में 20 दिन की जमानत मिली थी। इसके बाद मेडिकल ग्राउंड में उसे तीन सप्ताह की और जमानत मिली है।
आईएएस रहते ही रामविलास यादव को मई 2022 के दौरान विजिलेंस ने गिरफ्तार किया था। यादव पर आरोप है कि उसने उत्तराखंड में तैनात रहते आए से अधिक संपत्ति अर्जित की है। विजिलेंस ने जांच में पाया था कि उसने ज्ञात सोर्स से करीब 78 लाख रुपए की कमाई की। जबकि, उनके पास 21 करोड़ रुपए की संपत्ति पाई गई है।