Home उत्तराखण्ड गौरीकुंड भूस्खलन में लापता लोगों में आज 2 शव और हुए बरामद।

गौरीकुंड भूस्खलन में लापता लोगों में आज 2 शव और हुए बरामद।

66
0
SHARE

देहरादून: 

बीते 03 अगस्त 2023 की रात्रि श्री केदारनाथ मार्ग पर गौरीकुंड में भूस्खलन में लापता हुए लोगों की सर्चिंग के दौरान 05 शव पूर्व में बरामद कर लिए गए थे जबकि लापता अन्य लोगों की तलाश में सर्च ऑपरेशन निरन्तर गतिमान है।

आज दिनाँक 12 अगस्त को घटनास्थल पर सर्चिंग के दौरान मलबे में से 02 शव और बरामद किये गए है, जिनकी शिनाख्त अनिता वोहरा पत्नी अमर वोहरा व जटिल पुत्र अमर वोहरा, निवासी नेपाल के रूप में हुई। वर्तमान समय तक कुल प्राप्त शवों की संख्या 07 हो गयी है।